26 APRFRIDAY2024 8:57:51 AM
Nari

लुक्स को लेकर ट्रोल हुई टाइगर श्रॉफ की बहन, बोलीं- आप लोग उन लड़कियों के साथ...

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 01 Dec, 2020 10:55 AM
लुक्स को लेकर ट्रोल हुई टाइगर श्रॉफ की बहन, बोलीं- आप लोग उन लड़कियों के साथ...

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भले ही बॉलीवुड से दूर रहती हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में वह अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में आई थीं। वहीं वह आए दिन अपनी लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं लेकिन कईं बार वह लोगों के निशाने पर भी आ जाती हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल एक यूजर ने कृष्णा को ट्रोल करते हुए उनकी फोटो पर कमेंट किए जिसके जवाब में कृष्णा ने भी उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। 

PunjabKesari

कृष्णा श्रॉफ ने शेयर किए स्क्रीनशॉट

PunjabKesari

इसके कुछ स्क्रीनशॉट भी कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं। दरअसल कृष्णा ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिस पर एक शख्स ने ट्रोल करते हुए लिखा , 'आपने अपने चेहरे के साथ कुछ करवाया है क्या? अलग लग रही हो?'  इस बात पर कृष्णा ने बेबाक जवाब देते हुए लिखा, ' यार, हर किसी को लगता है कि मैंने कॉस्मेटिक्ली कुछ करवाया है। लेकिन यह मेकअप है। इसे होठों पर ओवरलाइन करना कहते हैं। आप लोग ऐसी औरतों के साथ रहते हैं, जो रात में कुछ और और सुबह उठने के बाद कुछ और नजर आती हैं।'

PunjabKesari

कृष्णा के इस जवाब पर उसी यूजर ने वापिस से कमेंट करते हुए लिखा ,' क्या जवाब दिया है। वहीं उनकी इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कृष्णा श्रॉफ ने अपने फैंस को बॉयफ्रेंड एबन ह्याम्स संग ब्रेकअप की जानकारी दी थी। 

Related News