27 APRSATURDAY2024 9:39:19 AM
Nari

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करेगी ये नुस्खा, उम्रभर नहीं होगा कमर और घुटनों में दर्द

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 06 Jan, 2022 09:43 AM
शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करेगी ये नुस्खा, उम्रभर नहीं होगा कमर और घुटनों में दर्द

शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए आजकल लोग बिना एक्सपर्ट की सलाह लिए इसके सप्लीमेंट्स, गोलियां लेने लगते हैं। खासकर जिम जाने वाले या बॉडी बनाने की चाह रखने वाले बेफ्रिक होकर इसका सेवन करते हैं। मगर, प्रोटीन पाउडर का सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसकी बजाए आप घर का बना प्रोटीन पाउडर ले सकते हैं।

क्या घर का बना प्रोटीन पाउडर सुरक्षित है?

एक्सपर्ट के मुताबिक, घर का बना प्रोटीन पाउडर स्वस्थ और सुरक्षित होता है क्योंकि इसमें नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, प्रोटीन पाउडर खरीदना थोड़ा रिस्की हो सकता है क्योंकि आप नहीं जानते होंगे कि इसके अंदर क्या मौजूद है।

PunjabKesari

प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए आपको चाहिए        

अखरोट - 100 ग्राम
बादाम - 100 ग्राम
कद्दू के बीज - 100 ग्राम
मूंगफली के दाने - 100 ग्राम
काजू - 100 ग्राम
सोयाबीन (ऑप्शनल) - 100 ग्राम
मखाना (ऑप्शनल) - 100 ग्राम
सफेद तिल (ऑप्शनल) - 100 ग्राम

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले सारी चीजों को बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह साफ कर लें।
2. अब इसे एक पैन में डालकर धीमी आंच पर हल्का-सा रोस्ट कर लें। कम से कम 3-4 मिनट तक रोस्ट करो।
3. इसे कम से कम 30 मिनट तक ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
4. अब एक ब्लैंडर में सारी सामग्री को डालकर अच्छी तरह बारीक पीस लें। इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख दें।
5. मिठास के लिए आप इसमें स्वादानुसार शुगर पाउडर, पिसी मिश्री डाल सकते हैं।

PunjabKesari

कैसे करें सेवन?

1 गिलास दूध को गर्म करें। इसमें बनाए हुए प्रोटीन पाउडर का 1 चम्मच डालकर अच्छी तरह मिक्स करके पी लें। आप इसे सुबह या शाम के समय पी सकते हैं। आप चाहे तो बच्चों को भी यह पाउडर पी सकते हैं।

कितने समय तक करें स्टोर?

आप इस प्रोटीन पाउडर को कम से कम तक 2 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं। यह बिल्कुल भी खराब नहीं होगा। मगर, ध्यान रखें कि इसे एयर टाइट कंटेनर में ही स्टोर करें। इसे गर्म-गर्म ना पीसे, नहीं तो पाउडर में मॉइश्चर आ जाएगा और वो ज्यादा दिन तक सुरक्षित नहीं रहेंगे।

क्यों फायदेमंद है यह पाउडर

. बादाम ना सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं बल्कि यह पोषक तत्वों का भंडार भी हैं। एक्सपर्ट रोजाना 5-7 भिगे हुए बादाम खाने की सलाह देते हैं।
. अखरोट को ब्रेन फूड भी कहा जाता है क्योंकि यह याददाश्त बढ़ाने में मददगार है। साथ ही इससे अल्जाइमर, तनाव , डिप्रेशन का खतरा भी कम होता है।
. कद्दू के बीज, काजू को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है। इनमें भरपूर प्रोटीन होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ कई बीमारियों से भी बचाता है।
. गरीबों का बादाम मूंगफली का सेवन भी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
. इसके अलावा प्रोटीन पाउडर बनाने में यूज होने वाले सोयाबीन, मखाना और सफेद तिल भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

Related News