24 APRWEDNESDAY2024 9:15:25 PM
Nari

महीने में लाखों कमाती है तैमूर अली खान की नैनी, बेबो ने किया खुलासा

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 13 Jan, 2020 01:04 PM
महीने में लाखों कमाती है तैमूर अली खान की नैनी, बेबो ने किया खुलासा

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान अपने जन्म से ही इंटरनेट सेंसेशन बने हुए हैं। उनकी पॉपुलैरिटी बाकी स्टार किड्स से ज्यादा हैं, हर कोई उनकी क्यूटनेस का दीवाना हैं। मगर तैमूर को अपने मम्मी-पापा से ज्यादा नैनी के साथ स्पॉट किया जाता है, उनकी नैनी तैमूर को कभी गोद में लिए तो कभी हाथ पकड़े कैमरे में कैद होती हैं। मगर क्या आप जानते है कि तैमूर की खिदमत के लिए नैनी को कितनी फीस मिलती है? तो बता दें कि एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने बताया कि वो तैमूर की केयर टेकर को क्या सैलरी देती हैं।

 

PunjabKesari

करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर की इसी नैनी की महीने की सैलरी का खुलासा करते हुए कहा कि  तैमूर की केयर टेकर की सैलरी प्रति माह 1,50,000 से ज्यादा है। जी हां, करीना तैमूर की नैनी को डेढ़ लाख रूपये प्रति महीना सैलेरी देती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि करीना से तैमूर की नैनी के बारे में सवाल किया गया हो, बल्कि इससे पहले भी साल 2019 में करीना से यह सवाल पूछा गया था, जब करीना, अरबाज खान के शो पिंच में गई थीं तब एक फैन ने उनसे यही सवाल पूछा था। हालांकि, तब करीना ने जवाब देते हुए कहा था-आपके बच्चे को खुश और सुरक्षित रखने का कोई मोल नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि तैमूर की नैनी का नाम सावित्री है। सावित्री जुहू स्थित एक एजेंसी के जरिए करीना के यहां नौकरी करती हैं।

PunjabKesari

बात अगर मीडिया व फैंस द्वारा तैमूर को मिल रही अटेंशन की करें तो सैफ-करीना इस बात से काफी परेशान है। दोनों कई बार इस पर बात भी कर चुके है कि उन्हें यह सब बिल्कुल पसंद नहीं है। हालांकि सैफ इस बारे में मीडिया से साफ-साफ कह भी चुके है कि तैमूर को इतना पैपराजी अटेंशन पसंद नहीं है, इसलिए बेहतर होगा कि उसे नॉर्मल रहने दिया जाए और इग्नोर किया जाए क्योंकि वो जब भी कैमरे को देखता है तो कहता है कि - नो पिक्चर और परेशान होने लगता है। उसे ज्यादा ताम-झाम पसंद नहीं है। सैफ ने कहा लोग उसे देखकर खुश होते हैं और मुझे भी उसे देख काफी खुशी होती है क्योंकि वो एक क्यूट बच्चा है तो मैं समझता हूं कि उसे लेकर ये लोगों का प्यार है लेकिन दुर्भाग्य से कभी-कभी पब्लिक प्लेसेस या फिर जब वो स्कूल जाता है तब काफी क्राउड हो जाता है तो उससे परेशानियां होती हैं। जैसा कि हाल में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जब सैफ-करीना तैमूर के साथ एयरपोर्ट स्पॉट हुए, तब फैंस की भीड़ फोटो खींचने के लिए लग गई और सभी बारी-बारी सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ सेल्फी लेने लग जाते हैं। इस दौरान तैमूर अली खान ने पीछे पलटकर कैमरे में देखने की कोशिश की और मम्मा-मम्मा कहकर अपनी मां को बुलाने लगे।

PunjabKesari

हालांकि, बाद में सैफ अली खान उन्हें गोद में उठाकर आगे बढ़ जाते हैं लेकिन एक फैन लगातार सैफ के साथ-साथ चल रहा था और लगातार सेल्फी लिए जा रहा था। बस फिर क्या था सैफ ने अपना आपा खो दिया और परेशान होकर सेल्फी लेने वाले का हाथ गुस्से में नीचे झटक दिया। इसके बाद वो कार की तरफ निकल गए। भई इस वीडियो को देखकर तो लोगों के अलग-अगल रिएक्शन आ रहे है लेकिन करीना-सैफ की मीडिया व फैंस के द्वारा यह नाराजगी तो लाजिमी है क्योंकि सभी पेरेंट्स अपने बच्चों की साथ एक पर्सनल स्पेस चाहते है। मगर आपकी इस बारे में क्या राय है, हमें बताना ना भूलें।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News