18 APRTHURSDAY2024 7:58:46 PM
Nari

धोखेबाज लोगों को बर्दाश्त नहीं करती ये लड़कियां, बदला लेकर लेती है चैन!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Jan, 2021 03:38 PM
धोखेबाज लोगों को बर्दाश्त नहीं करती ये लड़कियां, बदला लेकर लेती है चैन!

हर किसी का स्वभाव उसकी राशि पर पड़े प्रभाव के कारण होता है। ऐसे में कुछ लड़कियां नेचर से खुशनुमा, मिलनसार होती है। मगर कुछ लड़कियां ऐसी होती है जो हर बात को दिल से लगा लेती है। साथ ही ये किसी से धोखा मिलने पर उस बात को कभी भुलती नहीं है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लड़कियां धोखे का बदला लेकर ही सांस लेती है। ऐसे में इन्हें धोखा देने वाला कभी बच नहीं सकता है। तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में...

वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियां जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करती है। ऐसे में इन्हें किसी से बातें शेयर करना भी बिल्कुल पसंद नहीं आता है। धोखा मिलने पर ये लड़कियां उस बात को अपने दिल और दिमाग में बिठा लेती है। साथ ही सामने वाले या पार्टनर को सबक सिखाकर ही इन्हें सुकून मिलता है। 

PunjabKesari

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की लड़कियां स्वभाव से जिद्दी, स्वतंत्र होने के साथ कोमल दिल की मालिक होती है। ऐसे में ये छोटी सी बात को भी जल्दी ही दिल से लगा लेती है। ऐसे में किसी से धोखा मिलने पर ये उस बात को जल्दी भुला नहीं पाती है। साथ ही जिद्दी व गुस्सैल होने के कारण ये धोखा का बदला लेकर ही सांस लेती है। ऐसे में वे सामने वाले को नीचा दिखाने का कोई काम नहीं छोड़ती है। 

मकर राशि

इस राशि की लड़कियां खुले विचारों व तेज दिमाग की मालिक होती है। ऐसे में वे धोखा मिलने पर उसे कभी भी भूल नहीं पाती है।हालांकि वे उसे भुलाने के लिए बहुत सी कोशिशें करती है। इसके लिए वे शॉपिंग करना, घूमना-फिरना आदि बहुत से काम खुद का ध्यान भटकाने के लिए करती है। मगर फिर भी वे जब तक सामने वाले से मांफी ना सुन लें वे अपने साथ हुए धोखे को भुला नहीं पाती है।

PunjabKesari

कुंभ राशि

इस राशि की लड़कियां प्यार के मामले में बेहद ही रोमांटिक होती है। ऐसे में ये एक बार जिससे जुड़ती है पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाती है। मगर किसी द्वारा धोखा मिलना इन्हें बिल्कुल भी बर्दाश नहीं होता है। इस राशि की लड़कियां खुद को धोखे मिलने का कारण पता कर के ही मानती हैं। इसके लिए ये पार्टनर के फोन को चैक करना व उसकी जासूसी तक करवाने को तैयार रहती है। साथ ही उम्रभर उसे कभी मांफ नहीं करती है। ऐसे में वे अपने शांत स्वभाव से सभी के साथ रहकर  उस बात को हमेशा याद रखती है। ताकि भविष्य में उन्हें दोबारा धोखा ना खाना पड़े। 


आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
 

Related News