26 APRFRIDAY2024 7:23:01 PM
Nari

गर्मी में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

  • Updated: 16 Apr, 2017 06:04 PM
गर्मी में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

पंजाब केसरी (सेहत): गर्मियां शुरू होते ही कई परेशानियां घेर लेती है। ऐसे में खान-पान का पूरा ध्यान रखना पड़ता है लेकिन गर्मी के कारण कुछ खाने को भी मन नहीं करता है। खाने की कुछ चीजें हमारे शरीर में गर्मी को और बढ़ा देती है, जिससे गर्मी असहनीय हो जाती है। इस तरह की स्थिति में ऐसी चीजों को सेवन करना चाहिए, जो शरीर की गर्मी को बाहर निकालकर उसे ठंडक पहुंचाएं। इसके अलावा सेहत भी अच्छी बनी रहे। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि गर्मी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। 

- गर्मियों के लिए बैस्ट ये आहार

1.छाछ 

गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए छाछ पीना चाहिए। इसमें क्ट‍िक एसिड  है, जो स्वास्थ्यवर्धक होता है। इससे शरीर में चुस्ती बनी रहती है। अगर छाछ को खाने के बाद लिया जाए तो खाना अच्छे से पच जाता है। 

2. नारियल पानी 

नारियल पानी गर्मियों के लिए सबसे बेहतर है क्योंकि इसमें कैल्‍िशयम, क्लोराइड और पोटैशि‍यम मौजूद होता है, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। 

3. खीरे 

गर्मियों के लिए खीरे बहुत बैस्ट है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह ऑयली त्वचा को ठीक करता है और गैस, एसीडिटी, सीने में जलन की समस्याओं खत्म करता है। 

4. कटहल

कटहल गर्मियों में खूब देखने को मिलता है। गर्मी में कटहल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे बढ़ा हुआ ब्लडप्रैशर कंट्रोल हो जाता है। 

5. कीवी 

कीवी में विटामिन बी1, बी2, बी3, सी और के मौजूद होते हैं। गर्मी में कीवी खाने से हृदय, दांत, किडनी और ब्रैन से जुड़ी सभी प्रॉबल्म दूर रहती है। 

6. तरबूज 

तरबूज सोड‍ियम, पोटैश‍ियम और विटामिन बी मौजूद होता है। गर्मी में इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर में पानी की कमी पूरी रहती है। 

7. नींबू पानी या अन्य ड्रिंक्स 

गर्मी में खाने से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करने को मन करता है। ऐसे में नींबू पानी, कोई शेक या शरबत बनाकर पीएं। इससे शरीर की गर्मी दूर होगी। 


गर्मी में इन चीजों से करें परहेज 


1. रैड मीट

अधिकतर लोग गर्मी में रैड मीट का सेवन करते है। अगर आप भी खाते है तो आज से ही बंद कर दें क्योंकि इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है। 

2. ऑयली और जंक फूड

गर्मी में ऑयली चीजें, बर्गर, पिज्‍जा, फ्रेंच फ्राइस और जंग फूड खाते रहने से पेट खराब हो जाता है और फूड पॉवइजिनिंग होने की संभावना पैदा हो जाती है।

3. ड्राई फ्रूट्स

हांलाकि ड्राई फ्रूट्स स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी अच्‍छे होते हैं लेकिन गर्मी में जरूरत से ज्यादा इनका सेवन नहीं करना चाहिए क्‍योंकि यह गर्म होते है।

4. मसाले 

वैसे तो मसालेदार चीजों के बिना खाना हजम नहीं होता लेकिन मिर्च, अदरक, काली मिर्च, जीरा और दालचीनी आदि शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं।

5. चाय और कॉफी

गर्मी में चाय और कॉफी पीने से शरीर में गर्मी पैदा होती है। अगर आप गर्मियों में हैल्दी रहना चाहते है तो इनसे दूर बना लें। 

Related News