01 MAYWEDNESDAY2024 5:06:58 PM
Nari

महिलाओं के शौर्य और वीरता की कहानी बयां करती है ये फिल्में, आपको भी भर देंगी जोश से

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Aug, 2023 02:17 PM
महिलाओं के शौर्य और वीरता की कहानी बयां करती है ये फिल्में, आपको भी भर देंगी जोश से

15 अगस्त का दिन भारत के लिए बेहद मायने रखता है ।कई वीर जवानों की शहादत के बाद 1947 को देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। तभी तो 15 अगस्त के आते ही लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना उफान पर रहती है, ऐसे में आज हम कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं के शौर्य की कहानी को दर्शाती हैं। देखते ही मन में देश भक्ति की भावना  जाग जाती है। वैसे तो कई फिल्में भारत की आजादी में वीर शहीदों के नाम बन चुकी है, जो देशभक्ति से ओतप्रोत है इस बार आप  महिलाओं की देशभक्ति को समर्पित इन फिल्मों को जरूर देखें। 

PunjabKesari
फिल्म मणिकर्णिका

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित है। इसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के अंग्रेजों से भारत को मुक्त करवाने के लिए की गई जंग पर प्रकाश डाला गया है जिसे देखकर लोगों को मोटिवेशन मिलता है।

PunjabKesari

फिल्म राजी

मेघना गुलजार की शानदार फिल्म राजी में इंडियन रॉ एजेंट क किरदार निभाया है, जिसे देखने के बाद हर किसी के मन में देशभक्ति की भावना जाग जाती है। बता दें कि यह फिल्म हरिंदर सिक्का की नॉवेल 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित है, जो एक भारतीय जासूस की असल जिंदगी पर लिखी गई है।

PunjabKesari
फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल'

जाह्न्वी कपूर की  फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भारतीय वायु सेना की लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन से प्रेरित है।  सक्सेना ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में प्रवेश किया था। इस फिल्म में  निर्देशक ने एक साथ कई अहम पहलुओं को उठाया है, जिसमें समााज में अपने अधिकारों के लिए महिलाओं का लड़ना और देश सेवा का भाव शामिल है।

PunjabKesari
फिल्म नीरजा

एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म  'नीरजा' फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। नीरजा भनोट ने अपनी जिंदगी की कुर्बानी देकर 1986 में विमान को आंतकवादियों से बचाया था। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बहादुर महिला लोगों को बचाते हुए खुद शहीद हो गई थी। 

PunjabKesari

फिल्म  'चक दे! इंडिया'

शाहरुख खान की 'चक दे! इंडिया' के टाइटल सांग को सबसे लोकप्रिय देशभक्ति गीतों में से एक माना जाता है।  इस फिल्म की कहानी काल्पनिक है, जो भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा विश्व कप के लिए किए गए संघर्ष को दिखाती है। फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख को अंडरडॉग भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में दिखाया है। 

Related News