28 APRSUNDAY2024 2:02:35 PM
Nari

सलमान खान को फूटी आंख नहीं सुहाते ये 7 स्टार लोग, भाईजान से इस बात पर हुआ था पंगा

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 27 Dec, 2021 06:52 PM
सलमान खान को फूटी आंख नहीं सुहाते ये 7 स्टार लोग, भाईजान से इस बात पर हुआ था पंगा

बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान आज अपना 56वां बर्थडे मना रहे हैं। इंडस्ट्री में लंबे समय से एक्टिव भाईजान मायानगरी पर राज करते आ रहे हैं। फिल्मी करियर के अलावा सलमान खान की दोस्ती की लोग मिसाल देते हैं और दुश्मनी की भी। बहुत से स्टार्स ऐसे हैं जिनका सलमान खान से पंगा हुआ और ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि सलमान खान ने उन लोगों को अपनी फ्रैंड लिस्ट से ही निकाल फैंका है कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो बॉलीवुड में अच्छा पहचान रखते हैं चलिए आज उन्हीं के बारे में आपको बताते हैं। 

1. ऐश्वर्या राय बच्चन 

दोनों का रिश्ता क्यों टूटा इसकी जानकारी पूरी इंडस्ट्री को है। सलमान खान कभी एश्वर्या को डेट करते थे लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने उन पर मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। सलमान खान से बुरे ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली थी।

PunjabKesari

2. विवेक ओबरॉय

विवेक ओबरॉय ने ऐश्वर्या के कारण ही सुपरस्टार सलमान खान से पंगा ले लिया था। विवेक ओबरॉय ने प्रेस कांफ्रैंस बुलाकर सलमान खान के खिलाफ उन्हें धमकाने के आरोप लगाए थे। झगड़ा काफी बढ़ गया था। खबरों की मुताबिक, कहा जाता है कि इसी के चलते विवेक का करियर डूब गया। हालांकि दोनों के बीच की लड़ाई कभी खत्म नहीं हो पाई। 

PunjabKesari

3. रणबीर कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर के साथ भी सलमान खान की नहीं जमती। खबरें थी कि सलमान खान ने रणबीर को एक जोर का तमाचा जड़ दिया था और उस समय दोनों के बीच की लड़ाई संजय दत्त ने खत्म करवाई थी जो उस समय वहां मौजूद थे लेकिन इस घटना के बाद दोनों कभी आमने-सामने नहीं हुए। 

PunjabKesari

4. अरिजीत सिंह

बॉलीवुड के सिंगर अरिजीत सिंह के साथ सलमान की अनबन की खबरें भी खूब वायरल हुई थी। दरअसल उनके खराब रवैये के चलते एक अवॉर्ड शो के चलते सलमान खान ने उन्हें बुरी तरह डांट लगाई थी। उसके बाद से सलमान की फ्रैंड लिस्ट से अरिजीत का नाम भी कट गया। 

PunjabKesari

5. अनुराग कश्यप

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ सलमान खान का पंगा उस वक्त शुरु हुआ जब वो सलमान खान की फिल्म तेरे नाम डायरेक्ट करने वाले थे। इस दौरान अनुराग कश्यप ने सलमान खान को छाती पर बाल उगाने के लिए कहा था। इसी के चलते दोनों के बीच आपसी मतभेद शुरू हो गए और सलमान का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया और अनुराग कश्यप की फिल्म से छुट्टी हो गई। 

PunjabKesari

6. अभिनव कश्यप

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने भी सलमान खान और उनके परिवार पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अनुराग और अभिनव दोनों ही सलमान खान की फ्रैंड लिस्ट से आउट हो गए। 

PunjabKesari

Related News