गर्मियां शुरू होते है लोग अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने के प्लान बनाना शुरु कर देते हैं। अगर आप भी गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपके वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं। यहां आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जमकर मस्ती कर सकते हैं। चलिए जानते हैं भारत में घूमने के लिए बेस्ट जगहें...
1. हिमाचल प्रदेश
भारत में फैमिली के साथ घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश से बेहतरीन जगह कोई ओर हो ही नहीं सकती। यहां फैमिली ट्रिप के लिए आपको ढेरों ऑप्शन्स मिल जाएंगे, जैसे डल्होजी, खजियार (Khajjiar) और चंबा आदि।
![Image result for himachal pradesh,nari](https://static.toiimg.com/photo/71576994.cms)
डल्हौजी
सबसे पहले बात करते हैं डल्हौजी की, जहां का मौसम गर्मियों में सुहावना रहता है। साथ ही आप यहां फैमिली के साथ पंचपूला, सेंट जॉन चर्च, सुभाष बाउली, सें पटरीक चर्च, सतधारा, गंजी पहाड़ी, बारा पठार, बकरोटा हिल्स, शिवकुल आदि घूम सकते हैं। इसके अलावा यहां शॉपिंग के लिए भी एक से बढ़कर एक बढ़िया ऑप्शन है, जिसमें से गांधी चौंक सबसे फेमस है।
![Image result for dalhoasia,nari](https://r-cf.bstatic.com/images/hotel/max1024x768/199/199497303.jpg)
खजियार
भारत की मिनी स्विट्जरलैंड माना जाने वाले खजियार हरियाली से भरपूर हैं। यहां आकर आप अपनी काम की सारी टेंशन भूल जाएंगे। बात अगर फैमिली की हो तो उनके साथ आप यहां सुंदर झीलों और मंदिरों में घूम सकते हैं। यहां का स्वर्ण देवी मंदिर, खज्जी नाग मंदिर काफी पुराने है। डैनकुंड पीक खजियार की सबसे ऊंची शिखर है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी।
![Image result for khajjia,nari](https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/2/20/Khajjiar.jpg)
चंबा
वैसे तो चंबा को डाकुओं का टापू कहा जाता है लेकिन घूमने के लिए यह भी बढ़िया जगह है। चंबा में ऐसी कई जगह हैं जहां आप बेफ्रिक होकर घूम सकते हैं। अगर आपको ऐतिहासिक और धार्मिक मंदिर देखने के दिवाने है तो यहां बना लक्ष्मी नारायण मंदिर और चामुंडा देवी मंदिर बहुत पुराने और बड़े मंदिरों में से जाने जाते है। अगर आप हाथ से बनी चीजों का शौंक रखते है तो रंग महल जाना शॉपिंग के लिए बेस्ट जगह है।
![Image result for chmbaa, nari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/20_45_280112610snowfall1-ll.jpg)
2. लक्षद्वीप
अगर आप अपनी छुट्टियां पानी के किनारे शांति से बीताने चाहते है तो लक्षद्वीप घूमने जा सकते है। बात अगर यहां घूमने की करें तो आप कदमत में वॉटर फॉल, आकर्षित बीचों में आप अपनी छुट्टियां मना सकते है। अगाती एक सभी द्वीपों में सबसे सुंदर द्वीव है, बंगाराम में आप रिजॉ़ट में रहने का मजा उठा सकते है। इसके अलावा कवरत्ती, कलपेनी, मिनीकॉय घूमने के लिए फेमस जगहों में से है।
![Image result for lakshdeep,nari](https://i2.wp.com/www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2018/12/Lakshadweep-which-is-known-for-its-beauty-all-over-the-world-3.png?fit=800%2C400&ssl=1)
![Image result for minicoy,nari](https://cdn.s3waas.gov.in/s358238e9ae2dd305d79c2ebc8c1883422/uploads/bfi_thumb/2018031587-nn9c3lev3zf1tgps5wi63psro1smlmtud1zr3erzii.jpg)
3. उत्तराखंड
उत्तराखंड में सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी घूमना काफी पसंद करते हैं। यहां घूमने के लिए नैनीताल, अलमोरा, बिनसर, कसौनी, रानीखेत जैसी खूबसूरत जगहें मौजूद है।
![Image result for उत्तराखंड,nari](https://smedia2.intoday.in/aajtak/images/stories/112017/uk_1510099883_618x347.jpeg)
नैनीताल में आप पहाड़ों, मॉल रोड, झरनों, तलाब में बोटिंग का मजा ले सकते हैं तो वहीं रानी खेत में आप हरे-भरे खेतों के साथ खूबसूरत पार्क में शांति भरे पल बिता सकते हैं। बात अगर बिनसर व कसौनी की हो तो यहां भी घूमने के लिए आपको एक से बढ़कर एक बढ़िया जगह मिल जाएगी।
![Image result for nainital,nari](https://www.beautyofindia.in/wp-content/uploads/2017/09/nainital.jpg)
अगर आप हिस्टोरिकल व धार्मिक जगह का एक साथ आनंद लेना चाहते हैं तो उसके लिए उत्तराखंड का अलमौरा हिल स्टेशन बेस्ट है।
![Image result for almora,nari](https://www.tourmyindia.com/hill_stations/images/almora-hotels.jpg)
4. तमिलनाडु
तमिलनाडु घूमने के साथ-साथ अपनी टेस्टी डिशेज के लिए भी काफी फेमस है। अगर आप या आपकी फैमिली नए-नए व्यंजन की शौकीन है तो आप तमिलनाडूु घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आप कोनूर, कोटागिरी, ऊटी घूम सकते हैं।
कोनूर में टेस्टी खाने के साथ हिडन वैली, सेंट जॉर्ज चर्च, Lamb Rocks, सिम पार्क जैसी खूबसूरत जगहें हैं। चाय लवर्स के लिए यहां 50 साल पुरानी टी-फैक्ट्ररी (Highfield Tea Factory) भी है, जहां आप स्वादिष्ट चाय का मजा ले सकते हैं।
कोटागिरी में भी घूमने के लिए सेंट कैथरीन वॉटरफॉल, लॉन्वुड शोला, एल्क फॉल्स, कोडानंद व्यू प्वॉइंट,रंगास्वामी हिल्स जैसी खूबसूरत जगहें है।
![Image result for रंगास्वामी,nari](https://www.gosahin.com/go/p/g/1550914028_Biligiri-Rangaswamy-Temple1.jpg)
ऊटी में आप टॉय ट्रेन, ऊटी लेक, पीक, रोज गॉर्डन, द थ्रेड गॉर्डन, एमराल्ड लेक, खलहाती लेक का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा ऊटी ट्रेकिंग के लिए भी काफी फेमस है।
![Image result for ooty,nari](https://ootytourism.co.in/images/places-to-visit-in-ooty/places-to-visit-ooty-tour-local-sightseeing-tour-package-toy-train-ooty.jpg)
5. मेघालय
फैमिल ट्रिप के लिए मेघायल भी काफी बढ़िया ऑप्शन है। यहां आप शिलॉन्ग, चिरापूंजी, दावकी, मावल्यान्नॉंग में घूमने का मजा ले सकते हैं। यहां आपको पहाड़ों में ट्रेकिंग के साथ बोटिंग, वॉटर फॉल्स, म्यूजियम, मंदिर, पार्क जैसी ऑप्शन मिल जाएगी। इसके अलावा घूमने के लिए चिरापूंजी की गुफाएं भी काफी फेमस है।
![Image result for meghalya,nari](https://i.ytimg.com/vi/kqeU1_C9shQ/maxresdefault.jpg)