29 APRMONDAY2024 12:32:19 PM
Nari

शाही जिंदगी जीती हैं भारत की ये 5 बिजनेस वुमन, महलों से कम नहीं है आलिशान घर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Apr, 2023 12:57 PM
शाही जिंदगी जीती हैं भारत की ये 5 बिजनेस वुमन, महलों से कम नहीं है आलिशान घर

भारत की महिलाएं किसी से कम नहीं है और यह बात वह कई बार साबित कर चुकी हैं। राजनीति या खेल ही नहीं बिजनेस के क्षेत्र में भी महिलाओं ने अपनी अलग पहचान बनाने का काम किया है।  फोर्ब्स की हाल ही में जारी सबसे अमीर भारतीयों की सूची में 3 और महिलाओं ने अपनी जगह बना ली है। इन सफल महिलाओं ने ना सिर्फ पैसा कमाया है बल्कि आलीशान घरों में निवेश भी किया है, जो उनकी सफलता और रुतबे को दर्शाने का काम करते हैं। आज हम उन 5 सक्सेसफुल बिजनेस वुमन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी एक चीज कॉमन है।

PunjabKesari
ईशा अंबानी

सबसे पहले बात करते हैं भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की जो लॉस एंजेलिस नाम के आलिशान घर में रहती है। 50,000 वर्ग फुट में बने इस घर की कीमत 450 करोड़ है। ये सी-फेसिंग बंगला पांच मंजिला है, जिसमें एक लॉन, तीन बेसमेंट, खुली हवा में स्वीमिंग पूल और कई सारे कमरे बनाए गए हैं। ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रीटेल की बोर्ड मेंबर हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्री के अलग-अलग वेंचर के अहम पदों की जिम्मेदारियां संभालती हैं।

PunjabKesari

 नमिता थापर 

ईशा अंबानी की तरह इंक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की फाउंडर नमिता थापर भी लक्ज़री और लैविश लाइफ जीना पसंद करती हैं। नमिता थापर के पास वैसे तो कई आलीशान संपत्तियां है, लेकिन वह अपने पति और दो बेटों के साथ पुणे के घर में रहती हैं। उनके पास अभी 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेटवर्थ है। घर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका रहना- सहन कितना रॉयल है। 

PunjabKesari

किरण मजूमदार 

 भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार शाॅ को भी महंगे घरों का शौक है।  उनकी मौजूदा नेटवर्थ करीब 17,250 करोड़ रुपये है। बताया जा रहा है कि वह जिस  मैंशन में रहती है वह  17 हजार वर्ग फीट में बना हुआ है। इसकी कीमत 50 करोड़ के करीब बताई जा रही है। 

PunjabKesari

रोशनी नादर

एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा 84,330 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन है। दिल्ली में स्थित उनके आलीशान बंगले की कीमत करीब 115 करोड़ रुपये बताई जाती है। दिल्ली के ईस्ट फ्रेंड कॉलोनी में स्थित यह बंगला उन्हें पिता ने गिफ्ट में दिया है। 

PunjabKesari
गजल अलघ

शार्क टैंक इंडिया की फेम गजल अलघ भी आलीशान जिंदगी जीती है। मामाअर्थ (ब्यूटी ब्रांड) की फाउंडर की कुल संपत्ति $20 मिलियन है। घर के साथ- साथ उन्हें लग्जरी कारों को भी बेहद शौक है।  गजल अपने परिवार के साथ एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट में रहती हैं,जहां पर तमाम लग्जरी सुविधाएं हैं। 

Related News