26 APRFRIDAY2024 11:17:42 AM
Nari

ब्रेड-जैम या चीज-पास्ता, सेहत को नुकसान देते हैं ये 14 Food Combinations

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 27 Mar, 2019 09:24 AM
ब्रेड-जैम या चीज-पास्ता, सेहत को नुकसान देते हैं ये 14 Food Combinations

सुबह ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक, दिनभर आप जो भी खाते है उसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है। खान-पान में कुछ फूड कॉम्बिनेशन परंपरागत रूप से चले आ रहे हैं जैसे- दाल-बाटी या दही-परांठा। वहीं आजकल लोग नाश्ते में ब्रेड-जैम खाना भी काफी पसंद करते हैं लेकिन गलत फूड कॉम्बिनेशन पेट दर्द, गैस, कब्ज व डायरिया जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को एक-साथ खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

 

ब्रेड - जैम

समय की कमी होने के कारण आजकल ज्यादातर लोग नाश्ते में ब्रेड जैम खाना ही पसंद करते हैं लेकिन यह एक गलत फूड कॉम्बिनेशन है। जैम में सिर्फ फ्लेवर्ड शुगर होती है, जो ब्लड शुगर का कारण बन सकती हैं। अगर आप ब्रेड - जैम खाना ही चाहते हैं तो ब्राउन ब्रेड के साथ घर पर बना जैम खाएं।

PunjabKesari

दूध - केला

व्यायाम करने या मसल्स बनाने वाले लोग अक्सर दूध और केले का एक साथ सेवन करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कॉम्बिनेशन पेट में भारीपन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं पैदा करता है।

दही, पराठें या फल

दही के साथ परांठा या कोई भी तली हुई चीज खाने से इसमें मौजूद फेट पाचन में रुकावट बनता है। इसके अलावा दही के साथ फलों का सेवन भी सेहत के लिए खतरनाक होता है। दरअसल, इस कॉम्बो से ऐसे टॉक्सिन्स का उत्पादन होता है, जो आंतों को नुकसान पहुंचाता है। कुछ मामलों में इसके कारण सर्दी-जुकाम, साइनस, कफ या और कोई भी एलर्जी होती है।

सोडा - पिज्जा

पिज्जा के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने का तो हर कोई शौकीन होता हैं लेकिन यह भी सेहत के लिए गलत फूड कॉम्बिनेशन है। यह कॉम्बिनेशन पाचन क्रिया को धीमा करके पेट फूलना, गैस, एसिडिटी और पेट में भारीपन जैसी प्रॉब्लम पैदा करता है।

PunjabKesari

चीज - पास्ता

पास्ता तो आजकल हर किसी को खाना पसंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें टमाटर व चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद वसा पाचन क्रिया में रिकावट बनती है। इसकी बजाए आप पास्ता में हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें।

सैंडविच - कॉफी

परफेक्ट ब्रेकफास्ट माना जाने वाली सैंडविच व कॉफी का एक-साथ सेवन भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसमें मौजूद कार्ब्स कैल्शियम को अच्छे से पचने से रोकते हैं, जिससे आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं।

टमाटर - ककड़ी

सलाद में अक्सर लोगकई सारी चीजों को एक-साथ मिक्स करके खाते हैं लेकिन टमाटर व ककड़ी का कॉम्बो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, इनमें मौजूद विटामिन अच्छी तरह से डाइजेस्ट नहीं होता, जोकि बाद में पेट की समस्याओं का कारण बनता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप इन दोनों को अलग-अलग खाएं।

PunjabKesari

बर्गर - फ्रेंच फ्राई

बर्गर और फ्रेंच फ्राई दोनों ही चीजें फ्राइड होती हैं और इससे ब्लड में शुगर लेवल कम हो जाता है। ऐसे में इनका एक-साथ सेवन सेहत के लिहाज से नहीं है।

चॉकलेट मिल्क

कोकोआ में ऑक्जेलिक एसिड होता है, जो आपके शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करता है। जब आप इसे दूध या ऐसे अन्य पदार्थ के साथ लेते हैं तो यह ऑक्जेलेट क्रिस्टल में बदलकर किडनी के लिए समस्या पैदा कर सकता है। अगर आपको हॉट चॉकलेट पसंद है तो आप इसे स्किम्ड मिल्क के साथ ले सकते हैं।

शहद - मक्खन

शहद और मक्‍खन एक साथ नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर में पित्त बढ़ता है। इतना ही नहीं, शहद के साथ घी का सेवन करना भी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

मछली - काली मिर्च

मछली खाने के बाद काली मिर्च खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा मछली व दूध का सेवन भी एक-साथ नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari

तिल - पालक

तिल के साथ पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। यही नहीं तिल के तेल में कभी भूलकर भी पालक न बनाएं। ऐसा करने से डायरिया हो सकता है।

चिकन - मिठाई

चिकन के साथ जूस या मिठाई आदि का शौक रखने वालों को भी इनके एक साथ सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पेट खराब हो सकता है।

आलू - चावल

कई लोग आलू व चावल के शौकीन होते हैं, लेकिन ऐसे लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इन दोनों को एक साथ न खाएं। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News