27 APRSATURDAY2024 1:05:32 AM
Nari

गुड्डू भैया के प्यार में डूब गई थी भोली पंजाबन लेकिन इसलिए करना पड़ा 3 महीने का इंतजार!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 Dec, 2022 05:46 PM
गुड्डू भैया के प्यार में डूब गई थी भोली पंजाबन लेकिन इसलिए करना पड़ा 3 महीने का इंतजार!

ऋचा चड्ढा आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर वो अपने पति अली फजल के साथ लंदन में है जो उन पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। इसी साल 4 अक्टूबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। ये कपल जितना क्यूट है उतनी ही प्यारी इनकी लव स्टोरी है। चलिए आज आपको ऋचा चड्ढा के जन्मदिन के मौके पर बताते हैं इनकी दिलचस्प लव स्टोरी।

PunjabKesari

फुक्रे के सेट पर हुई थी दोनों की मुलाकात

दोनों की मुलाकात 2012 में फिल्म 'फुक्रे' के सेट पर हुई थी।अपने एक इंटरव्यू में ऋचा ने इस बात का जिक्र किया था कि दोनों में से सबसे पहले प्यार का इजहार खुद ऋचा ने ही किया था। ऋचा ने यह भी बताया था कि अली ने ऋचा के प्यार का इजहार सुनने के बाद 3 महीने लगाए उन्हें आई लव यू कहने में। 

PunjabKesari

5 साल तक रखा रिश्ते को सीक्रेट 

एकदूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद अली और ऋचा एकदूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने लगे थे। जहां ऋचा दिखतीं वहीं अली नजर आते और जहां अली होते वहां ऋचा भी मिल ही जाती थीं। लेकिन, दोनों ने लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। लगभग 5 सालों तक दोनों के रिलेशनशिप के बारे में किसी को पता ही नहीं चला, लेकिन, दोनों की लव स्टोरी एक अच्छा मोड़ ले रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

मालदीव में अली ने किया था ऋचा को प्रपोज

जब ऋचा और अली ने इस बात का फैसला लिया कि अब रिलेशनशिप को जगजाहिर कर देना चाहिए तब दोनों एकसाथ अली की फिल्म 'विक्टोरिया और अब्दुल' के वेनिस में प्रीमियर के दौरान हाथों में हाथ डाले नजर आये थे। अली ने ऋचा के सामने शादी का सवाल तब रखा जब वे दोनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे थे। वे अपने घुटनों पर बैठे नहीं और ऋचा ने भी परवाह नहीं की। शादी के सवाल पर रिचा का क्या जवाब था यह तो हम सभी जानते ही हैं। 

Related News