24 APRWEDNESDAY2024 7:04:24 PM
Nari

किसी पर नहीं खुद पर निर्भर होती है मेष राशि की लड़कियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Aug, 2020 05:41 PM
किसी पर नहीं खुद पर निर्भर होती है मेष राशि की लड़कियां!

किसी की भी राशि उसके स्वभाव, करियर व लाइफ के बारे में काफी कुछ बताने का काम करती है। कुछ राशि की लड़कियां जहां अपने पार्टनर पर हर बात, चीज को लेकर निर्भर रहती है। वहीं मेष राशि की लड़कियां हर परिस्थिति में खुद को संभालने में सक्षम होती है। दिखने में सुंदर होने से किसी को भी अपनी ओर आसानी से खींच लेती है। तो चलिए जानते हैं मेष राशि की लड़कियों में पाई जाने वाली अन्य खूबियों के बारे में...

पार्टनर पर रखती है कंट्रोल

मेष राशि की लड़कियां दिखने में बहुत सुंदर व आकर्षित होती हैं। ऐसे में हर कोई इनसे दोस्ती करना व रिश्ता बनाना चाहता है। अपने खूबसूरत स्माइल से ये लड़कियां किसी का भी दिल आसानी से जीत लेती है। ऐसे में ये अपने ब्‍वॉयफ्रेंड या जीवनसाथी को अपनी मर्जी से चलाने में माहिर होती है। हम ऐसा भी कह सकते हैं कि ये अपने पार्टनर के ऊपर पूरा रौब डालकर रखती है। 

nari,PunjabKesari

पोजेसिव नेचर की मालिक

ये लड़कियां स्वभाव से बेहद पोजेसिव होती है। इन्हें हर चीज अपने मुताबिक न मिलने पर बड़ी जल्दी गुस्सा आ जाता है। बात इनके पार्टनर की हो तो इन्हें उनका किसी से बात करना या मिलना- जुलना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। ऐसे में ये हर समय पार्टनर को अपनी आंखों के सामने देखना चाहती है। मगर इनके ऐसे बिहेव से बहुत बार इनको अपने पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। 

आत्‍मनिर्भर रहने वाली

इस राशि की लड़कियों को किसी भी काम के लिए दूसरे पर निर्भर रहना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। काम चाहे छोटा हो या बड़ा ये लड़कियां सब कुछ आत्‍मनिर्भर होकर ही करती है। ऐसे में इनकी ये खूबी लड़कों को जल्दी ही इनकी ओर आकर्षित करने का काम करती है। 

खतरों का रखती है शौंक

इन्हें अपनी लाइफ में जोखिम भरे काम करने में काफी मजा आता है। ऐडवेंचर बेहद पसंद होने से इन्हें अलग- अलग और खतरों से भरी चीजों को करने में अलग ही खुशी मिलती है। अपने इसी नेचर के चलते ये लड़कियां जीवन में आने वाली हर परिस्थिति का बखूबी सामना करती है। किसी चीज से डरने या घबराने की जगह पूरे जोश से परिस्थिति का सामना कर जीत हासिल करती है। 

जल्दी गुस्सा करने वाली

बात इस राशि की लड़कियों के गुस्से की करें तो ये थोड़े ही समय में जल्दी ही ऊब जाती है। साथ ही जिद्दी होने के कारण ये हर काम को अपने हिसाब से करना पसंद करती है। कभी- कभी इनकी जिद्द या गुस्से को हैंडल करते हुए इनके पार्टनर के लिए मुसीबत सी बन जाती है। असल में, ये अपने गुस्से पर कंट्रोल न रखने के कारण अपनी हद से आगे बढ़ जाती है। साथ ही बिना सोच - समझे किसी को कुछ भी कह जाती है। ऐसे में सामने वाला इनसे नाराज हो जाता है। 

nari,PunjabKesari

फ्लर्ट करने में माहिर

इस राशि की लड़कियां बेहद चंचल स्वभाव की होने से किसी को भी अपना दीवाना आसानी से बना लेती है। ऐसे में अगर कोई इन्हें पसंद आ जाएं तो ये उनसे फ्लर्ट करने से भी कतराती नहीं है। मगर गुस्सैल स्वभाव की होने से ये सामने वाले को छोड़ने में देर भी नहीं लगाती है। 

मौज- मस्ती करती है पसंद

मेष राशि की लड़कियां जिंदादिली से अपनी जिंदगी जीना पसंद करती है। ये हमेशा ही एनर्जेटिक रहती है। अपने इसी गुण के चलते ये किसी के भी चेहरे पर जल्दी ही मुस्कान ला सकती है। कोई काम हो या रिलेशनशिप हर चीज को जिंदादिली के साथ करने व निभाने में सक्षम होती है। ये हर चीज में मौज- मस्ती ढूंढ निकालती है। 

भरोसा जीतने में माहिर

मेष राशि की लड़कियों को किसी का भी भरोसा आसानी से जीतना आता है। ऐसे मे लोग इनपर जल्दी विश्वास कर इनसे जुड़ जाते हैं। 

nari,PunjabKesari

व्यक्ति को पहचानने का हुनर

इनमें दूसरों को पहचानने का हुनर होता है। इसके साथ ही ये दूसरों को किसी भी समस्या के प्रति राय देने में भी माहिर होती है। 

अपने मतलब को सोचने वाली

इस राशि की लड़कियां हर चीज में पहले अपने मतलब को देखना सही समझती है। ऐसे में इन्हें स्वार्थी कहना कुछ गलत न होगा। अपने मतलब के लिए अगर किसी को कोई परेशानी में डालना पड़े तो ये उस चीज के लिए भी नहीं कतराती है। इनके इसी स्वभाव के चलते इनकी पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़ा होता रहता है। कई बार इनकी लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि रिश्ते में दरार पड़ जाती है। 

Related News