28 APRSUNDAY2024 8:23:45 PM
Nari

Year Ender 2023: इस साल इन महिलाओं का रहा बोलबाला, लगाई कामयाबी की ऊंची छलांग

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 29 Dec, 2023 01:02 PM
Year Ender 2023: इस साल इन महिलाओं का रहा बोलबाला, लगाई कामयाबी की ऊंची छलांग

आज की नारी सब पर भारी है। वो पुरुषों के कंधे- से- कंधा मिलाकर चल रही हैं और अपनी सफलता की कहानी से लोगों के लिए मिसाल बन रही हैं। वैसे तो महिलाएं सालों से कई क्षेत्र में कामयाबी के झंड़े गाड़ रही हैं, लेकिन आज हम बात करेंगे साल 2023 की उन सफल महिलाओं के बारे में , जिन्होंने खूब संघर्ष करके जीत हासिल की है और दूसरों के लिए उदाहरण बन गईं...

योगिता वार्डे

योगिता लेखन की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। इनकी कई बेहतरीन साहित्यिक रचनाओं ने पाठकों का दिल छू लिया। मध्य प्रदेश में पली- बढ़ी योगिता ने दीया, पोस्टकार्ड और कुकर जैसे कई मजेदार कहानियां लिखी हैं, जिसमें आपको समाज और मानवीय अनुभव का बेहतरीन मेल मिलेगा।

PunjabKesari

नीति गोयल

नारी नीति की संस्थापक भारतीय महिलाओं को उनकी रुचि  के हिसाब से मौका दे रही हैं। फिल्म एक्टर सोनू सूद के साथ खाना चाहिए और घर भेजो की सह- संस्थापक भी है। हाल ही में लंदन में ब्रिटिश संसद द्वारा वेस्टमिंस्टर पैलेस में सम्मानित किया गया था। नीति ने 32 अनाथालयों, 800 से ज्यादा यौनकर्मियों को गोद लिया है। यही नहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक हजार से ज्यादा घर बनाएं हैं। खासतौर पर कोरोना के चलते अपने घर लौट चुके मजदूरों को वापस लाने का भी काम किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neeti Goel (@goel.neetti)

मोना मोहन झा

मोना एक कलाकर और बिजनेसवूमन भी हैं। आनंदी उपन्यास के नाट्य रूपांतरण में मुख्य भूमिका के बाद चर्चा में आई हैं। उनके अभिनय कौशल को विद्यापति भवन पटना, पारुल विश्वविद्यालय वडोदरा में नाटकों के दौरान जबरदस्त सराहना मिली थी। उन्हें लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा गार्गी एक्सीलेंस अवार्ड और गुजरात एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

भावना नागर 

भावना नागर भी कोचिंग, सलाह और प्रशिक्षण के लिए जानी जाती हैं। पिछले सात वर्षों में उन्होंने हजारों लोगों की जिंदगी को संवारने का काम किया है। भावना ने बैंकिंग, आईटी, फार्मास्यूटिकल्स, विनिर्माण और कृषि जैसे क्षेत्रों में फैले बहुराष्ट्रीय दिग्गजों को एक कामयाब मंच दिया है। यही नहीं अंतर्राष्ट्रीय कोचिंग फेडरेशन, प्रोफेशनल सर्टिफाइड कोच, एनीग्राम प्रैक्टिशनर, एनएलपी प्रैक्टिशनर, हेल्थ और वेलबीइंग क्षेत्र में इन्होंने खासी पहचान बना ली है।

PunjabKesari

मल्लिका मेहता

ये मुंबई की बेहतरीन गायिका- गीतकार हैं। वो अपनी सशक्त गीतों के लिए प्रशंसकों और आलोचकों दोनों वजहों से चर्चा में रही हैं। उन्हें मुंबई  की एडेल के रूप में पहचान मिली है। कैलाश खेर और शंकर एहसान और लॉय जैसे कुछ प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकरों के साथ गाने का मौका मिला था। यहीं नहीं वो बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी एनवाईयू और केलॉग यूनिवर्सिटी की भी पूर्व छात्रा भी रह चुकी हैं।

PunjabKesari

Related News