23 MARSUNDAY2025 11:52:04 PM
Nari

The Kashmir Files' डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की लवस्टोरी, पहली नजर में पल्लवी को बिल्कुल पसंद नहीं आए थे विवेक

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 23 Mar, 2022 05:14 PM
The Kashmir Files' डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की लवस्टोरी, पहली नजर में पल्लवी को बिल्कुल पसंद नहीं आए थे विवेक

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की चर्चा इस वक्त पूरे देश में हो रही है। इस फिल्म को देखने के बाद हर किसी की आंखे नम हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी काफी लाइमलाइट में है और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है। पल्लवी और विवेक दोनों ही अपनी फील्ड में माहिर है दोनों ने साल 1997 में शादी की थी इनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। पहली नजर में पल्लवी को विवेक पसंद नहीं आए थे।

पल्लवी को पहली बार में पसंद नहीं आए थे विवेक

दोनों की पहली मुलाकात हुई थी एक कॉन्सर्ट में। पहली मुलाकात में पल्लवी को विवेक काफी एरोगेंट लगे थे। दोनों एक दूसरे के काम की इज्जत करते थे। एक इंटरव्यू में विवेक ने अपनी और पल्लवी की पहली मुलाकात के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था- हम 90 के दशक में एक रॉक कॉन्सर्ट में मिले थे। हम पहले से एक दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन एक बात हम दोनों में कॉमन थी, वो ये कि उस कॉन्सर्ट में हम दोनों ही बोर हो गए थे।

वक्त के साथ दोनों में धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने लगीं। दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानने लगे। 3 साल डेट करने के बाद पल्लवी और विवेक ने शादी की। कपल का मानना है कि किसी भी रिलेशनशिप में दोस्ती का होना बहुत जरूरी है। पल्लवी और विवेक कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम कर चुके है। दोनों के 2 बच्चे है एक बेटा और एक बेटी

लंबे समय से इंडस्ट्री में एक्टिव है विवेक 

विवेक अग्निहोत्री लंबे वक्त से इंडस्ट्री में एक्टिव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में फिल्म चॉकलेट से की थी। तब से वो कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। वही पल्लवी को फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। वह सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी है। पल्लवी फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी नजर आ चुकी है।

वही फिल्म  'द कश्मीर फाइल्स' की बात करें तो इसे बनाने के लिए 5000 घंटे की रिसर्च की गई और करीब 15 हजार पेज के डॉक्यूमेंट्स को कलेक्ट किया गया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने इस फिल्म को लेकर बात की थी। विवेक ने बताया था कि उन्होंने पत्नी पल्लवी के साथ देश-विदेश के कई हिस्सों में ट्रेवल किया और कश्मीरी पंडितों से बात की।
 

Related News