13 MARFRIDAY2026 12:48:02 PM
Nari

सावन के पावन महीने के साथ ही शुरू होगी Kawad Yatra, जानिए शिव जी को जल चढ़ाने की सही विधि

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 Jun, 2023 04:12 PM
सावन के पावन महीने के साथ ही शुरू होगी Kawad Yatra, जानिए शिव जी को जल चढ़ाने की सही विधि

सावन का महीना बस आने ही वाला है और हर तरफ शिव भक्ति का माहौल सा बना गया है। हर कोई शिव की भक्ति में लीन हो जाता है। सावन के महीने में कावड़ यात्रा का बहुत महत्व है। इस साल कावड़ यात्रा 4 जुलाई से शुरी होगी और 31 अगस्त तक चलेगी। इस बार सावन का महीना भी अद्भुत संयोग के चलते 1 से जगह 2 महीनों का  होगा, इसके चलते अब कावड़ियों को भी शिव भक्ति में लीन होने का ज्यादा समय मिलेगा। शिव भक्ति का ये पावन महीना बहुत ही भाग्य से आता है। हर सावन में जहां 4 या 5 सोमवार पड़ते हैं और शिवभक्ति भगवान भोले की पूजा अर्चना करते थे, लेकिन इस बार सावन में आठ सोमवार पड़ेंगे। इसलिए इस बार दो महीने तक शिव भक्ति की बयार बहती रहेगी। इस दौरान शिव जी का अभिषेक, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, गंगा जल से अभिषेक किया जाएगा, साथ ही भक्त गंगा से कावंड भरकर भी लाएंगे और शिवजी को गंगा जल अर्पित करेंगे।

PunjabKesari

कावड़ यात्रा प्रारंभ तिथि
इस साल कावड़ यात्रा 4 जुलाई 2023, मंगलवार के दिन शुरु होगी।
कावड़ यात्रा का समापन 31 अगस्त 2023, गुरुवार के दिन होगा।

 

PunjabKesari


सावन 2023 में इस दिन कावड़ चढ़ाए जल

15 जुलाई, 2023, शनिवार  शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
30 जुलाई, 2023 रविवार  प्रदोष व्रत
13 अगस्त, 2023 रविवार   प्रदोष व्रत
14 अगस्त, 2023 सोमवार  शिवरात्रि
28 अगस्त, 2023, सोमवार  प्रदोष व्रत

ये है शिव भक्ति का अनोखा तरीका

ये शिव भक्तों का एक अनोखा तरीका है , शिव जी को प्रसन्न करने का, सावन के महीने में शिव भक्त कावड़ यात्रा के लिए निकल जाते है और पैदल चल कर गंगा से पानी भर कर लाते हैं और शिव जी पर जल चढ़ाते हैं। सावन का महीना सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। इस माह में शिव जी पर अगर जल चढ़ाया जाए तो माना जाता है कि भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

PunjabKesari

नोट- यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।  यहां यह बताना जरूरी है कि यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Related News