23 APRTUESDAY2024 10:43:54 AM
Life Style

शमिता को  ‘माल’ कहने पर तेजस्वी ने लगाई विशाल और  करण की क्लास, बोली- आइंदा ये बोला तो खैर नहीं

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Nov, 2021 12:22 PM
शमिता को  ‘माल’ कहने पर तेजस्वी ने लगाई विशाल और  करण की क्लास, बोली- आइंदा ये बोला तो खैर नहीं

छोटे पर्दे का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने काे मिल रहे हैं। हर साल की तरह शो का यह सीजन भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसी बीच जो सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं विशाल कोटियन।  विशाल एक बार फिर भद्दी हरकत कर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने शमिता शेट्टी को लेकर ऐसा शब्द बोला, जिसे सुनकर  तेजस्वी प्रकाश भड़क गई। 

PunjabKesari
दरअसल हाल ही में विशाल ने शमिता शेट्टी के लिए  ‘माल’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे सुन तेजस्वी भड़क गई और अपने दोस्त की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने करण कुंद्रा को भी फटकार लगाते हुए कहा कि- आइंदा कभी वो उनके लिए या किसी भी लड़की के लिए उस शब्द का इस्तेमाल न करें। 

PunjabKesari

तब विशाल उनको बताते हैं कि ये शब्द तो वो नेहा और तेजस्वी के लिए भी यूज़ करते हैं। इस पर तेजा कहती है- ये शब्द किसी भी लड़की के लिए बेहद अपमानजनक है।  मैं तुम दोनों को प्यार से समझा रही हूं,  वर्ना मुझे ज़्यादा वक्त नहीं लगेगा अपना आपा खोने में। 

PunjabKesari
तेजा के समझाने पर भी विशान नहीं मानते हैं वह कहते हैं कि- ये शब्द इतना बुरा नहीं है और उन्होंने इसका इस्तेमाल ग़लत सोचकर नहीं किया, वैसे भी गाने बने हैं- तू चीज़ बड़ी है मस्त-मस्त…। 

PunjabKesari

इस पर तेजस्वी गुस्से में कहती हैं- तुम लकड़ी को चीज़ नहीं समझ सकते और वो गाने जब बने तब बने होंगे। उन्होने विशाल को कहा कि अब ये टॉपिक यहीं बंद कर दो और इस पर बहस मत करो। करण ने भी विशाल को कहा कि तेजस्वी की बात अपनी जगह सही है। 


 

Related News