20 APRSATURDAY2024 6:48:28 AM
Nari

नन्हे-नन्हे हाथों से तैमूर ने की गार्डनिंग, ये हैं बेबो के लाडले के शौक

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 01 Mar, 2020 04:20 PM
नन्हे-नन्हे हाथों से तैमूर ने की गार्डनिंग, ये हैं बेबो के लाडले के शौक

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड तैमूर अली खान हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी अपनी क्यूटनेस तो कभी अपनी अच्छी आदतों को लेकर! एक बार फिर सैफीना के लाडले तैमूर चर्चा में आ चुके हैं, वजह है उनकी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो व तस्वीरें...दरअसल इन वीडियो में शेफ विजय चौहान के साथ तैमूर अपने नन्हे-नन्हें हाथों से गार्डनिंग करते दिख रहे हैं। चलिए डालते हैं इन वायरल वीडियोज पर नजर...!
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Feb 29, 2020 at 9:40pm PST

तैमूर क्यूट होने के साथ-साथ टेलेंटिड किड भी हैं। वो जैसे-जैसे बड़े होते जा रहे हैं, उनकी एक्टीविटीज भी बदलती और बढ़ती जा रही हैं। उन्हें ना सिर्फ गार्डनिंग का बल्कि और भी कई शौक है। तैमूर अपनी मॉम को खूब कॉपी करते हैं। तैमूर कई बार अपनी मम्मी बेबो के साथ योगा क्लास व जिम में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं, वो देखा-दिखाई में उन्हें कॉपी भी करते हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Feb 29, 2020 at 9:40pm PST

योग के अलावा वो कुकिंग क्लास में मॉम के साथ इंस्टेंट केक बनाना सीख चुके हैं। केक बनाते वक्त सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। इसके अलावा वो पापा सैफ की तरह गिटार बजाने में भी दिलचस्पी लेते हैं। कुछ दिनों पहले तैमूर शूटिंग सेट से एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो एयर गन से खेल रहे हैं। दरअसल, जहां करीना कपूर और सैफ अली खान एक विज्ञापन के लिए शूट कर रहे थे। वहीं तैमूर भी वहां मौजूद थे और खेल रहे थे और इसी दौरान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है। सेलेब हेयरस्टाइलिस्ट Yianni Tsapatori ने यह वीडियो शेयर किया और लिखा, 'नया असिस्टेंट या बॉस?'
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Feb 29, 2020 at 9:42pm PST

बता दें कि करीना-सैफ बेशक अपने काम में बिजी रहते हो मगर वह अपने बेटे तैमूर को अच्छी परवरिश देने में कोई समझौता नहीं करते। सैफीना की तरह हर मां-बाप को अपने बच्चे को बचपन से छोटी-छोटी एक्टिविजी करवाते रहना चाहिए, इससे बच्चे का मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक विकास भी अच्छे से होगा।

 

Related News