24 APRWEDNESDAY2024 11:56:17 PM
Nari

सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट और दोस्त सैमुअल हॉक‍िप ने रचाई शादी

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 12 May, 2021 07:13 PM
सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट और दोस्त सैमुअल हॉक‍िप ने रचाई शादी

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की जांच अब तक चल रही हैं। वहीं इस केस में अब तक कई लोग गिरफ्तार हो चुकें हैं। उधर, इस केस में शामिल सुशांत के फ्लैटमेट और दोस्त सैमुअल हॉक‍िप ने अपनी जिंदगी की नई शुरूआत कर ली है। 
 

दरअसल, सैमुअल हॉक‍िप ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली है।  उन्होंने सोशल मीड‍िया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने वेड‍िंग फोटोज शेयर कर मार्ट‍िन लूथर का कोट ल‍िखा- 'एक अच्छी शादी से ज्यादा प्यारा, दोस्ताना, खूबसूरत रिश्ता, सहारा कुछ नहीं'. सैमुअल की वेड‍िंग फोटोज पर यूजर्स ने उन्हें बधाई दी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samuel Haokip (@jamlenpao)

गौरतलब है कि सैमुअल हॉक‍िप, काफी समय पहले मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक ही फ्लैट में रहते थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई थी।  सुशांत के सुसाइड की खबर आने के बाद, सैमुअल के निधन की भी अफवाह उड़ी थी। बाद में सैमुअल ने सोशल मीड‍िया पर कहा था कि वे ठीक हैं और सुशांत के जाने का उन्हें दुख है।

 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samuel Haokip (@jamlenpao)

Related News