28 APRSUNDAY2024 5:01:00 AM
Nari

सूर्य का राशि गोचर इन Zodiac Signs के लिए होगा लकी, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Jun, 2023 05:56 PM
सूर्य का राशि गोचर इन Zodiac Signs के लिए होगा लकी, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान

सूर्य और शनि दो ऐसे ग्रह होते हैं जो यदि व्यक्ति की कुंडली में कमजोर हों तो उसका जीवन परेशानियों से घिर सकता है। वहीं इसके विपरित अगर यह दो ग्रह व्यक्ति पर मेहरबान हो तो उसकी किस्मत बदल सकती है। सूर्य और शनि का ग्रह गोचर भी कई राशियों को आर्थिक लाभ और नुकसान करवा सकते हैं। इस बार सूर्य 15 जून को शाम 06:07 मिनट में मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। यहां सूर्य गोचर का कुछ राशियों को नुकसान होगा वहीं कुछ राशियों को इसका फायदा भी होगा। आज आपको ऐसी 4 राशियां बताते हैं जिन्हें सूर्य गोचर से फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर बहुत ही लाभकारी होने वाला है। काम के सिलसिले में आप किसी विदेश यात्रा में जा सकते हैं। यह समय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। इसके अलावा आपको विदेश में भी बसने का मौका मिल सकता है। विदेशी लोगों के संपर्क में आने से आप लोगों को कार्यक्षेत्र में भी बढ़ावा मिल सकता है। 

PunjabKesari

मेष राशि 

सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों को कई फायदे दे सकता है। इससे आपके यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा के योग आपको लाभ दिलवा सकते हैं। सूर्य के गोचर से इस राशि के लोगों का साहस और पराक्रम बढ़ेगा। यदि आप कोई सरकारी नौकरी करते हैं तो आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। 

कुंभ राशि 

आप सूर्य के गोचर से रचनात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। यह समय आपके लिए लकी साबित होसकता है। सूर्य के गोचर से आप लोग क्रिएटिव बनेंगे। इसके अलावा आप अपने व्यापार और प्रोजेक्ट में नए विचार शामिल कर सकते हैं। आप जो भी प्लान बनेंगे उसके अनुसार, कार्य करने में सफल रहेंगे। इसके अलावा सूर्य का गोचर आपका साहस भी बढ़ाएगा। 

PunjabKesari

सिंह राशि 

इस राशि के लिए तो सूर्य का गोचर कई मायनों में लाभकारी होने वाला है। इस राशि के जातकों के सूर्य पहले भाव के स्वामी है ऐसे में इन लोगों को कई फायदे हो सकते हैं। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है। समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

PunjabKesari
 

Related News