29 APRMONDAY2024 4:25:28 AM
Nari

30 की उम्र पार होने पर औरतें शुरू कर दें ये काम

  • Updated: 01 May, 2017 04:34 PM
30 की उम्र पार होने पर औरतें  शुरू कर दें ये काम

पंजाब केसरी(सेहत): जवानी में लड़कियों को अपनी सेहत की कोई फिक्र नहीं होती। 'फुल एनर्जी' के साथ वे बेफिक्र होकर घूमती रहती हैं लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है,इसका असर सेहत पर दिखना शुरू हो जाता है। 30 की उम्र पार करने के बाद औरतों की सेहत पर असर पड़ने लगता है। वे खुद की ओर ध्यान देना बंद कर देती हैं, जिससे आने वाले समय में सेहत संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस उम्र से कुछ बातों का ध्यान रख कर आप हैल्दी रह सकती हैं। 


1. न होने दें कैल्शियम और मिनरल्स की कमी
30 के बाद शरीर में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। शरीर मेें दर्द की शिकायत होना आम बात है। घुटनों और कमर के दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो खाने में कैल्शियम और मिनरल्स युक्त आहार का सेवन करना शुरू कर दें। 


2. त्वचा पर भी दें ध्यान
उम्र के इस पड़ाव का असर त्वचा पर भी पड़ने लगता है,इसको आकर्षक बनाएं रखने के लिए खूब पानी पीएं। जिससे त्वचा बाहरी और आंतरिक दोनों तरह से साफ रहती है। 


3. वजन बढ़ने न दें
वजन बढ़ने से शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। जो डायबिटीज,घुटनों का दर्द और कमर में दर्द की वजह बन सकती है। अपने वजन को बढ़ने न दें। बेहतर लाइस्टाइल अपनाएं।


4. व्यायाम भी जरूरी
व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इससे चेहरा और त्वचा भी खिली-खिली सी रहती है। इससे थकान और शरीर में होने वाली दर्द से राहत मिलती है। 


5. समय-समय पर करवाएं चैकअप
उम्र बढ़ने के साथ शरीर में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं,जिसकी अनदेखी करने से समस्या और भी बढ सकती है। इसके लिए जरूरी है कि समय-समय पर डॉक्टरी जांच जरूर करवाते जाएं। 

Related News