26 APRFRIDAY2024 7:48:51 AM
Nari

बच्चों को बना कर खिलाएं स्पाइसी फ्रेश ग्रेप्स जेली

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 02 Jan, 2019 03:05 PM
बच्चों को बना कर खिलाएं स्पाइसी फ्रेश ग्रेप्स जेली

स्पाइसी चीजें सब को बहुत पसंद होती हैं। आज हम आपके लिए स्पाइसी फ्रेश ग्रेप्स जेली की रेसिपी लेकर आएं हैं। जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में बेहद आसान है। तो चलिए जाने इसे बनाने का तरीका।

 

स्पाइसी फ्रेश ग्रेप्स जेली की सामग्रीः

काले अंगूर- 8 गुच्छे 
नमक-स्वादानुसार
पंच फोरन- जरूरत अनुसार
चीनी- आवश्यकतानुसार 
नींबू रस- 2 टेबलस्पून
वेजिटेबल ऑयल- 3 टेबलस्पून 
लाल मिर्च- आवश्यकतानुसार

PunjabKesari

स्पाइसी फ्रेश ग्रेप्स जेली बनाने की विधिः

1. सबसे पहले अंगूर को अच्छे से धो कर अलग रख लें। फिर इस पर नमक और नींबू डालकर मिलाएं।

2. अब इसे अच्छे से मैश कर के अलग रख लें। फिर पैन में तेल गर्म करें और उसमें लाल मिर्च व पंच फोरन डालकर हल्का भूनें।

3. पैन में मैश किए हुए अंगूर डाल कर 10-12 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। फिर इसमें चीनी मिलाएं और जेली जैसी दिखने तक उबालें। 

4. लीजिए आपका स्पाइसी फ्रेश ग्रेप्स जेली बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करे।

PunjabKesari

Related News