27 APRSATURDAY2024 6:16:50 AM
Nari

आपके बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत करते हैं ये 6 फूड्स, खिलाना न भूलें

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Mar, 2024 04:21 PM
आपके बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत करते हैं ये 6 फूड्स, खिलाना न भूलें

बड़ों के मुकाबले बच्चों की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है। ऐसे में बदलते मौसम में वह बहुत जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी वायरल इंफेक्शन्स बच्चों को बहुत जल्दी होती हैं। ऐसे में उनकी इम्यूनिटी पॉवर को मजबूत बनाने के लिए आपको उन्हें कुछ फूड्स खिलाने चाहिए। इन फूड्स का सेवन करने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत भी होगी और वह किसी भी तरह की बीमारी से बच पाएंगे। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जो बच्चों की डाइट में आपको शामिल करने चाहिए। आइए जानते हैं।  

ब्रोकली 

बच्चों के लिए ब्रोकली बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बच्चों का विकास करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से बच्चों को विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व भी मिलती हैं। जिससे उनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। सलाद, जूस या फिर सब्जी के तौर पर आप उन्हें इसका सेवन करवा सकते हैं।

PunjabKesari

हल्दी 

इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व भी इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। सब्जियों में हल्दी का इस्तेमाल करने के अलावा आप बच्चों को हल्दी वाला दूध दे सकते हैं। इससे उनकी इम्यूनिटी पॉवर मजबूत बनेगी। हल्दी में ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं जो बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं। 

शकरकंद 

स्वाद में मीठी शकरकंद भी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। शकरकंद बच्चों को खिलाने से उनके शरीर में से विटामिन-ए की कमी पूरी होती है। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मानी जाती है ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

पालक 

इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो बच्चों की ग्रोथ के लिए जरुरी होते हैं। पालक में विटामिन-सी, विटामिन-ई, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन, कैरोटीनॉयड्स पाए जाते हैं जो बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। पालक का सेवन करने से बच्चों के शरीर में से खून की कमी भी पूरी होती है। सब्जी या फिर सलाद के तौर पर आप बच्चों को इसका सेवन करवा सकते हैं।

दही 

दही का सेवन करने से भी बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनती है। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम बच्चों की हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा दही में मौजूद प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन-सी बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ उनके शरीर को भी स्वस्थ रखता है।  

PunjabKesari

अदरक-लहसुन 

बच्चे की डाइट में अदरक-लहसुन शामिल करें। इससे उनके शरीर को एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इन दोनों चीजों का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या भी नहीं होती। यह दोनों चीजें स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानी जाती हैं।

Related News