05 DECFRIDAY2025 3:47:10 PM
Nari

मशहूर साउथ एक्टर का निधन, फिल्म 'बलगम' के डायरेक्टर वेणु येलदंडी ने दी जानकारी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 25 May, 2025 04:16 PM
मशहूर साउथ एक्टर का निधन, फिल्म 'बलगम' के डायरेक्टर वेणु येलदंडी ने दी जानकारी

नारी डेस्क:  साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने तेलुगू एक्टर जीवी बाबू का निधन हो गया है। उन्होंने अपनी आखिरी सांस आज ली। इस दुखद खबर की पुष्टि फिल्म ‘बलगम’ के डायरेक्टर वेणु येलदंडी ने की है।

वेणु येलदंडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी और एक्टर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जीवी बाबू की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"जीवी बाबू अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन थिएटर को समर्पित किया। मुझे ‘बलगम’ फिल्म के ज़रिए उन्हें दर्शकों के सामने लाने का सौभाग्य मिला। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

कौन थे जीवी बाबू?

जीवी बाबू एक अनुभवी थिएटर आर्टिस्ट थे जिन्होंने कई सालों तक स्टेज पर अभिनय किया। उन्होंने बाद में तेलुगू फिल्मों में भी काम करना शुरू किया और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें सबसे ज़्यादा पहचान फिल्म ‘Balagam’ (बलगम) से मिली, जिसमें उन्होंने प्रियदर्शी के दादा का अहम किरदार निभाया था। उनकी भावुक और सशक्त परफॉर्मेंस ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी।

निधन का कारण क्या था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीवी बाबू पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन इसी दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

जीवी बाबू के निधन की खबर से उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भावुक संदेशों के साथ याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साउथ इंडस्ट्री में उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता और थियेटर आर्टिस्ट के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। 

 

Related News