30 JUNSUNDAY2024 5:25:28 AM
Nari

शादी के बाद पहली बार नजर आए Sonakshi-Zaheer, रेड ड्रेस में खूब जची नई नवेली दुल्हन

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 27 Jun, 2024 03:32 PM
शादी के बाद पहली बार नजर आए Sonakshi-Zaheer, रेड ड्रेस में खूब जची नई नवेली दुल्हन

नारी डेस्क: सात सालों की डेटिंग के बाद सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को घर वालों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद कपल ने एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। सोशल मीडिया पर भी सोनाक्षी-जहीर की कई फोटोज और वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। ऐसे में अब नई नवेली दुल्हन यानि के सोनाक्षी अपनी शादी के बाद पहली बार पति और फैमिली के साथ डिनर के लिए मुंबई के एक रेस्टोरेंट पहुंची। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। ऐसे में फैंस को सोनाक्षी का लुक बेहद अच्छा लगा। 

रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं सोनाक्षी

सोनाक्षी ने डिनर में रेड ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं जहीर ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। डिनर से पहले सोनाक्षी पति जहीर संग रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं, जहां उन्होंने पैप्स को पोज भी दिए। इसके बाद दोनों डिनर के लिए चले गए। इस दौरान दोनों के साथ कुछ और सितारे भी नजर आए। पूनम ढिल्लों भी इस डिनर का हिस्सा बनी थीं, जिनके साथ कपल ने सेल्फी भी क्लिक कीं।

PunjabKesari

फैमिली और दोस्तों भी थे शामिल 

इस दौरान सोनाक्षी ने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी थी जिसमें वो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ देखा जा सकता है। इसके साथ ही जहीर इकबाल ने वाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट्स को पेयर किया था। कपल ने अपने वेडिंग रिसेप्शन पर भी रेड और वाइट का कॉम्बिनेशन पहना था। सोनाक्षी जैसे ही अंदर एंटर होती हैं, उनके सास-ससुर भी उनका प्यार से स्वागत करते हैं और सोनाक्षी भी उनसे गले मिलकर प्यार जाहिर करती हैं। इस डिनर डेट पर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी शामिल हुई थीं। सिन्हा परिवार की करीबी अनु रंजन ने भी सोशल मीडिया पर इस डिनर की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पूनम सिन्हा, पूनम ढिल्लों और सोनाक्षी की बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी भी दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

ये सितारे हुए थे सोनाक्षी-जहीर की शादी में शामिल 

बता दें कि जहीर इकबाल से दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा को जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को अभिनेत्री के बांद्रा स्थित घर पर सिविल मैरिज की थी। शादी में न तो फेरे लिए गए और न ही कोई निकाह पढ़ा गया। सिविल मैरिज के जरिए पेपर्स पर साइन किया गया और अंगूठा लगाया। इस वजह से कपल्स को फोटो पोस्ट करते समय कमेंट सेक्शन भी बंद करना पड़ा।

PunjabKesari


 

Related News