30 APRTUESDAY2024 7:54:39 AM
Nari

लाल रंग की कॉफ्तान ड्रेस में छाई Asli Sona,एक्ट्रेस की अदाओं पर कायल हुए फैंस

  • Edited By palak,
  • Updated: 23 Oct, 2023 11:54 AM
लाल रंग की कॉफ्तान ड्रेस में छाई Asli Sona,एक्ट्रेस की अदाओं पर कायल हुए फैंस

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी बेबाक अदाओं और फैशन के चलते वह फैंस से लाइमलाइट ले ही लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस बीती रात कल्याण ज्वेलर्स के द्वारा रखे गए नवरात्रि उत्सव में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने रेड कलर की ड्रेस में फैंस का दिल जीत लिया। सोनाक्षी का लुक फैंस को काफी पसंद आया है और वह उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। 

रेड कलर की ड्रेस में दिखी एक्ट्रेस 

सोनाक्षी नवरात्रि पूजा में एकदम ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आई। उन्होंने रेड कलर की कॉफ्तान ड्रेस के साथ मैचिंग प्लाजो पहना। गले में हैवी ज्वेलरी बालों में हाई पोनी, माथे पर बिंदी, हाथों में पोटली बैग लिए सोनाक्षी ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। इस दौरान उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रैंड जाहिर इकबाल भी साथ में नजर आए। ऑवरऑल लुक में सोनाक्षी काफी प्यारी लग रही थी।

PunjabKesari

फैंस ने की तारीफ 

एक्ट्रेस का यह लुक देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बहुत ही क्यूट लग रही हो सोना।' 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'यह बहुत ही सुंदर है।' 

PunjabKesari

एक ने तारीफ करते हुए हर्ट वाली इमोजी शेयर किए।  

PunjabKesari

क्या जाहिर इकबाल को डेट कर रही हैं सोनाक्षी?

सोनाक्षी अक्सर इवेंट्स और पार्टीज में अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रैंड जाहिर इकबाल के साथ नजर आती हैं। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकातें शुरु हो गई। जाहिर और सोनाक्षी फिल्म 'डबल एक्सएल' में एक साथ भी काम कर चुके हैं। हालांकि सोनाक्षी की ओर से अपने रिलेशन पर कोई रिएक्शन नहीं आया है लेकिन फैंस दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं।

PunjabKesari

Related News