01 MARSATURDAY2025 2:36:55 AM
Nari

पहले टॉयलेट सीट चटवाई फिर उसके मरने का जश्न मनाया...  बच्चे के साथ हुआ कुछ ऐसा कि सुन कर कांप जाएगी रूह

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 31 Jan, 2025 06:21 PM
पहले टॉयलेट सीट चटवाई फिर उसके मरने का जश्न मनाया...  बच्चे के साथ हुआ कुछ ऐसा कि सुन कर कांप जाएगी रूह

नारी डेस्क: रैगिंग का नाम सुनते ही मन में यही ख्याल आता ही अब तो यह पुरी तरह से बैन हो गया है, पर ऐसा नहीं है। यह एक ऐसा अपराध है जिसने कई मासूमों की जिंदगी तबाह कर दी। केरल में कुछ ऐसा ही हुआ, 15 साल के एक छात्र के साथ रैगिंग के नाम पर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उसने खुद को ही खत्म कर दिया। अब उसकी मां ने अपना दुख बयां किया है।

PunjabKesari
हम बात कर रहे हैं मिहिर की जो अब इस दुनिया में नहीं रहा है। अब उसकी मां ने न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा-  मैं एक दुखी मां हूं जो अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही हूं, जो एक खुशमिजाज, सक्रिय और प्यार करने वाला बच्चा था। उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन, मिहिर दोपहर 2:45 बजे स्कूल से घर लौटा और दोपहर 3:50 बजे तक मेरी दुनिया तबाह हो गई, जब उसने कोच्चि के त्रिपुनिथरा में च्वाइस पैराडाइज में हमारे घर की 26वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। 

 

यह भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में स्पेस वॉक कर बनाया रिकॉर्ड


बच्चे की मां ने बताया कि- “स्कूल और स्कूल बस में छात्रों के एक गिरोह द्वारा उसे क्रूर रैगिंग, बदमाशी और शारीरिक हमले का सामना करना पड़ा। मिहिर को पीटा गया, मौखिक रूप से गाली दी गई और अपने अंतिम दिन भी उसे अकल्पनीय अपमान सहने के लिए मजबूर किया गया। उसे जबरन वॉशरूम ले जाया गया, टॉयलेट सीट चाटने के लिए मजबूर किया गया और फ्लश करते समय उसका सिर टॉयलेट में धकेल दिया गया। क्रूरता के इन कृत्यों ने उसे इस तरह से तोड़ दिया कि हम समझ नहीं सकते। 

 

यह भी पढ़ें:महाकुंभ में कलयुगी बेटे ने किया घोर पाप

 

किशोर की मांका दावा है कि उनके बेटे को रंग के कारण उसे परेशान किया जाता था। उसकी मृत्यु के बाद भी क्रूरता खत्म नहीं हुई। एक चौंकाने वाले चैट के स्क्रीनशॉट से उन बच्चों की क्रूरता की हद का पता चलता है. उन्होंने मैसेज भेजा था ''एफके निग्गा... वह वास्तव में मर गया और उन्होंने उसकी मौत का जश्न मनाया'. उन्होंने अपने पोस्ट के साथ कुछ चैट स्क्रीनशॉट भी अटैच किए।

Related News