26 APRFRIDAY2024 9:46:42 PM
Nari

रोजाना भिगोकर खाएं ये 5 चीजें मिलेंगे बेमिसाल फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 26 Jun, 2020 02:47 PM
रोजाना भिगोकर खाएं ये 5 चीजें मिलेंगे बेमिसाल फायदे

सेहतमंद रहने के लिए अपनी डेली रूटीन का ध्यान रखना जरूरी है। रोजाना एक्सरसाइस, योगा करने के साथ डाइट में भी ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिनमें भारी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते है ताकि शरीर को बीमारियां लगने का खतरा कम रहें। तो चलिए आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताते है जिन्हें भिगोकर खाने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ और भी कई फायदे मिलेंगे। तो आइए जानते है उन 5 चीजों के बारे में...

मेथी दाना

मेथी दाने में विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही यह डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। इसके लिए एक कटोरी में 5 मेथी के दानों को रात भर भिगोकर रखें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। 

 

अलसी के बीज 

अलसी में विटामिन- बी, आयरन, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है। रोजाना भिगे हुए अलसी के बीजों का सेवन करने से जोडो़ं और हड्डियों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इम्यूनिटी पॉवर स्ट्रांग होने से बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। 

किशमिश

किशमिश में भारी मात्रा में पोषक तत्व पाएं जाते है। इसमें आयरन अधिक होने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। रोजाना भिगे किशमिश खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लोे आता है। 

 

अंजीर 

अंजीर में विटामिन, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण पाएं जाते है। रोजाना 1 अंजीर को रात भर भिगो कर रखें. सुबह इसका सेवन करने से फ्री रेडिकल्स दूर होने में मदद मिलती है।

बादाम 

बादाम में विटामिन, फाइबर, मैग्नेशियम, आयरन आदि पोषक तत्व होने से शरीर बीमारियों की चपेट में आने से बचा रहता है। रोजाना 5 बादाम को भिगोकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसमें फाइबर अधिक होने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन कम करने में मदद मिलती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने के साथ दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News