29 APRMONDAY2024 6:11:22 PM
Nari

छोटी और बड़ी दीवाली को लेकर हैं Confuse तो यहां पर जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Oct, 2022 10:45 AM
छोटी और बड़ी दीवाली को लेकर हैं Confuse तो यहां पर जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

आज से धनतेरस का त्योहार शुरु हो चुका है। धनतेरस से दीवाली भी शुरु हो जाती है। गोवर्धन पूजा, भैया दूज के बाद दीवाली खत्म होगी। बड़ी दीवाली इस साल 24 अक्टूबर के दिन मनाई जाएगी। लेकिन बहुत से लोग दीवाली की तिथि को लेकर थोड़े कंफ्यूज हैं। अगर आप भी दीवाली की तिथि में थोड़े कंफ्यूज हैं तो चलिए आपको बताते हैं शुभ मुहूर्त के बारे में...

कब मनाया जाएगा दीवाली का त्योहार? 

ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, यदि आप धनतेरस 22 अक्टूबर यानी आज मनाते हैं तो छोटी दीवाली आप 23 अक्टूबर को मनाएंगे। वहीं यदि आफ 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाने वाले हैं तो 24 अक्टूबर यानी नरक चतुर्दशी के दिन आप दीवाली का त्योहार मनाएंगे। 

PunjabKesari

यह है छोटी दीवाली का शुभ मुहूर्त 

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 23 अक्टूबर शाम 06:04 पर शुरु होगी और 24 अक्टूबर शाम 05:28 पर खत्म होगी। वहीं उदया तिथि के अनुसार, छोटी दीवाली 24 अक्टूबर के दिन मनाई जाएगी। परंतु कुछ लोग दीवाली 23 को भी मनाएंगे। 

बड़ी दीवाली की शुभ तिथि 

 कार्तिम मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत 24 अक्टूबर शाम 05:28 को शुरु होगी और यह तिथि 25 अक्टूबर को शाम 04:19 तक रहेगी। 25 अक्टूबर की दिन शाम को प्रदोष काल से पहले ही अमावस्या की तिथि खत्म हो जाएगी। इसके अनुसार बड़ी दीवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। 

PunjabKesari

इस मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी की पूजा 

मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर शाम  06:53 से लेकर रात 08:16 पर खत्म होगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त 24 अक्टूबर को सुबह 11:19 से दोपहर 12:05 तक रहेगा। विजय मुहूर्त 24 अक्टूबर की शाम 01:36 से लेकर  02:21 तक रहेगा। 

PunjabKesari

Related News