26 APRFRIDAY2024 11:24:10 PM
Nari

शिल्पा शेट्टी के 8 बेस्ट लुक, क्या आपने किए ट्राई?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Jul, 2021 04:34 PM
शिल्पा शेट्टी के 8 बेस्ट लुक, क्या आपने किए ट्राई?

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जो समय के साथ-साथ खुद को अपडेट करती रहती हैं। फिर बात चाहे फैशन की ही क्यों ना हो। फैशन के मामले में शिल्पा नई अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। वह सोशल मीडिया पर आए दिन अपने एक से बढ़कर एक लुक्स की तस्वीरें शेयर करती हैं।

PunjabKesari

फैशन व लुक्स के साथ वह एक्सपेरिमेंट करने से भी बिल्कुल नहीं कतराती हैं। यही वजह है कि फैंस उनकी दिलकश अदाओं के साथ उनके फैशन के भी दीवाने रहते हैं, खासकर लड़कियां। उनके वॉर्डरोब में डिजाइन फंकी स्टाइल क्लोद्स से लेकर एथनिक कपड़ों की भरमार है।

PunjabKesari

ऐसे में यहां हम आपको शिल्पा शेट्टी के कुछ ऐसे ही लेटेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं। चलिए आपको दिखाते हैं शिल्पा के कुछ बेस्ट आउटफिट्स...

PunjabKesari

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने फिटिंग वाली सिक्विन पैंट पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने डोरी पैटर्न ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ था, जो उनपर काफी जच रहा था।

PunjabKesari

वाइन कलर की बॉडीकॉन शिमरी ड्रेस में भी शिल्पा काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस वन शोल्डर, कट-आउट और स्लिट डीटेल, उन्हें सुपर हॉट लुक दे रहा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्रेसलेट, चोकर नेकपीस और रिंग्स व Christian Louboutin की हील्स से अपने लुक को कंपलीट किया।

PunjabKesari

पोल्का डॉट्स झीनी साड़ी में शिल्पा का रैट्रो लुक भी कमाल है। इसके साथ उन्होंने हाई फुलर बन और फ्रंट कट हेयर स्टाइल से अपने लुक को कंपलीट किया।

PunjabKesari

यैलो फ्लेयर्ड गाउन में शिल्पा का खूबसूरत अंदाज भी हर किसी को भा जाएगा। लड़कियां किसी पार्टी के लिए उनके इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

PunjabKesari

 

डिजाइनर Reeti Arneja तैयार की गई इस मिरर वर्क वाली ब्लैक साड़ी में भी शिल्पा काफी खूबसूरत लग रहीं है। प्री-डेप्ड मिरर वर्क ब्लाउज, ड्रेप्ड पल्लू के साथ मैक्सी स्कर्ट उन्हें डिफरेंट लुक दे रही थी।

PunjabKesari

Related News