17 SEPTUESDAY2024 1:50:38 AM
Nari

बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- यह अवैध और असंवैधानिक नहीं है

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Aug, 2024 05:37 PM
बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- यह अवैध और असंवैधानिक नहीं है

राजनीतिज्ञ और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी अभिनेत्री बेटी सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल के साथ शादी को लेकर कहा कि 'अवैध और असंवैधानिक' नहीं है। एकटर ने कहा- मेरी बेटी ने अपनी मर्जी और हमारे आशीर्वाद से ऐसा किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


शत्रुघ्न ने हाल ही में अपनी इंटरव्यू में सोनाक्षी को लेकर कहा -"यह शादी का मामला है... दूसरी बात, अगर बच्चों ने शादी कर ली है, तो यह अवैध और असंवैधानिक नहीं है। उन्होंने अपनी मर्जी और हमारे आशीर्वाद से ऐसा किया है। इसलिए मैं इसकी सराहना करता हूं। अगर मैं अपनी बेटी के साथ खड़ा नहीं होता तो कौन उसके साथ खड़ा होगा... मेरी पत्नी पूनम सिन्हा और मैं, उसकी शादी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए। यह उनकी खुशी के बारे में है" ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


शत्रुघ्न ने आगे कहा-  "माता-पिता हमेशा अपने बच्चों की खुशी के लिए खड़े रहेंगे और मुझे लगता है कि हमारे बच्चे खुश हैं। मैं उन्हें एक दूसरे के लिए बने कहता हूं और हम उनके लिए बहुत खुश हैं।" 23 जून को सोनाक्षी ने अपने लंबे समय के प्रेमी जहीर से सिविल सेरेमनी में शादी की। इसके बाद शिल्पा शेट्टी के आलीशान रेस्टोरेंट बैस्टियन में उनके दोस्तों और करीबी लोगों के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


पिछले महीने शत्रुघ्न ने सोनाक्षी और जहीर को "एक दूसरे के लिए बने" कपल कहा था। अभिनेत्री ने भी अपनी शादी के दिन का एक भावुक पल साझा किया था जब उनकी मां रोने लगी थीं। तस्वीरों में सोनाक्षी, उनकी मां और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ दिल को छू लेने वाले पल कैद हुए हैं। 
 

Related News