26 APRFRIDAY2024 10:24:22 PM
Nari

सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, पति ने ट्वीट कर शेयर की खुशखबरी

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 30 Oct, 2018 09:20 AM

इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक पेरेंट्स बन गए है। सानिया ने बेटे को जन्म दिया है और इसकी जानकारी खुद शोएब ने दी।  

शोएब ने ट्विटर के जरिए अपने फैन्स के साथ यह खुशखबरी साझा की है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा, 'मैं बेहद उत्साहित हूं, बेटा हुआ है। माय गर्ल (सानिया) की सेहत ठीक है और वह हमेशा की तरह स्ट्रॉन्ग हैं, आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया।' नन्हे मेहमान के घर आने के बाद कपल को फैन्स की ओर से बधाई संदेश भी मिल रहे हैं। 

बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात घोषणा की। 
 

बता दें कि सानिया लंबे समय से टेनिस से दूर हैं। उन्होंने अपना प्रैग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय किया। सानिया ने बेबी बंप के साथ फोटो शूट भी करवाया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News