04 MAYSATURDAY2024 6:20:11 AM
Nari

लॉन्ग हुई सब्यसाची की सबसे सस्ती कलेक्शन, गर्ल्स और ब्वॉयज के लिए बेस्ट ऑफर

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 12 Aug, 2021 01:01 PM
लॉन्ग हुई सब्यसाची की सबसे सस्ती कलेक्शन, गर्ल्स और ब्वॉयज के लिए बेस्ट ऑफर

इंडियन फैशन डिजाइनर सब्यसाची की कलेक्शन या उनके द्वारा डिजाइनर लहंगे और सूट पहनना हर लड़की का सपना है क्योंकि डिजाइनर की कलेक्शन में मॉडर्न ट्विस्ट के साथ इंडियन ट्रेडीशनल की भी झलक दिखती है। सब्यसाची के डिजाइन किए कपड़े देश ही नहीं विदेश में भी मशहूर है। पिछले साल सब्यसाची ने स्वीडिश फैशन ब्रांड H&M के साथ कोलैबोरेट करके एक अफोर्डेबल रेडी-टू-वेयर कलेक्शन लॉन्च करने का ऐलान किया था मगर लॉकडाउन की वजह से इस कलेक्शन को लॉन्च करने में थोड़ी देरी हो गईं जिस वजह से दुनियाभर की लाखों-करोड़ों लड़की और लड़कों का अपने वॉर्डरोब में सब्यसाची आउटफिट शामिल करने का सपना टूट गया था लेकिन अब वो वक्त आ गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)

 

 

जी हां, सब्यसाची का रेडी-टू-वेयर कलेक्शन 12 अगस्त यानी आज ही के दिन इंडिया के कई H&M स्टोर्स, ऑनलाइन स्टोर्स और Myntra पर अवेलेबल होगा। शेयर किए वीडियो से देखने पर लगता है कि ये कलेक्शन इंडियन मोटिफ्स और प्रिंट्स से इंस्पायर्ड है जोकि सब्यसाची की खासियत है। आप भी इस कोलैबोरेशन के जरिए लग्जरी फैशन का लुत्फ फास्ट फैशन की कीमतों पर उठा सकते है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)

 

सूत्रों के मुताबिक, इस कोलैबोरेशन कलेक्शन में एक्सेसरीज के अलावा गर्ल्स व मैन्सवियर की ढेरों वैरायिटीज होंगी। खैर, यह पहला मौका नहीं जब किसी डिजाइनर ने फास्ट फैशन ब्रांड के साथ कोलैबोरेशन किया हो। इससे पहले कई मशहूर डिजाइनर्स इस तरह की कलेक्शन लॉन्च कर चुके है लेकिन सब्यसाची ऐसा पहला इंडियन डिजाइन है जिसने स्वीडिश फैशन ब्रांड H&M के साथ कोलैबोरेट करके अपनी सबसे सस्ती क्लेकशन लॉन्च की है।  

 

 

Related News