08 MAYWEDNESDAY2024 4:16:51 AM
Nari

रोहित शेट्टी ने की कोरोना वॉरियर्स की मदद, मुंबई में दी 11 होटलों की सुविधा

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 12 Jul, 2020 06:05 PM
रोहित शेट्टी ने की कोरोना वॉरियर्स की मदद, मुंबई में दी 11 होटलों की सुविधा

कोरोना वायरस के कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच हर कोई जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर रहा है। वहीं  फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी भी कोरोना वारियर्स की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस को 11 होटलों की सुविधा दी है। इस बात की जानकारी खुद मुंबई के पुलिस कमिशनर ने दी है। 

PunjabKesari

पुलिस कमिशनर श्री परम बीर सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘हम रोहितशेट्टी का शुक्रिया अदा करते हैं, जो COVID19 महामारी की शुरुआत के बाद से खाकी में काम करने वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए निरंतर समर्थन का स्रोत रहे हैं। रोहित शेट्टी ने मुंबई की सड़कों पर हमारे ऑन-ड्यूटी कर्मियों के लिए असीमित व्यवसाय के साथ 11 होटलों की सुविधा प्रदान की है।’

 

बता दें रोहित शेट्टी इससे पहले भी कोरोना महामारी में अपनी ड्यूटी कर रहे मुंबई पुलिस के कोरोना वॉरियर्स के लिए 8 होटल की सुविध दे चुके हैं। वहीं अगर बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। ये फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होने थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी।

PunjabKesari

Related News