27 APRSATURDAY2024 3:10:14 AM
Nari

Republic Day पर बच्चों के लिए बनाएं Tricolour Macaroons

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Jan, 2022 12:59 PM
Republic Day पर बच्चों के लिए बनाएं Tricolour Macaroons

बच्चों को रंग-बिरंगी चीजें बेहद पसंद होती है। ऐसे में आप इस बार गणतंत्र दिवस पर आप अपने बच्चों के लिए ट्राई मैकरून बना सकती है। ये आपके बच्चों को खूब पसंद आएंगे। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी... 

सामग्री

पीसी चीनी- 1 कप
बादाम का आटा- 1 कप
क्रीम चीज- 100 ग्राम
अंडा- 1
मक्खन- 2 चम्मच
वनीला एक्स्ट्रैक्ट- 2 चम्मच
हैवी क्रीम- 2 चम्मच
इलाइची पाउडर- 1/2 चम्मच
ऑरेंज फूड कलर- एक चुटकी
हरा फूड कलर- एक चुटकी

PunjabKesari

विधि 

. सबसे पहले बाउल में बादाम का आटा और 1/2 कप पीसी चीनी मिलाएं। 
. अब इसमें अंडा व क्रीम मिलाएं और मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा रखें। 
. तैयार मिश्रण को 2 हिस्सों में बांटकर एक में हरा और दूसरे में ऑरेंज फूड कलर मिलाएं। 
. इसके बाद बैटर को कुकीज शीट पर रखकर मैकरून्स बना लें।
. अब 300 डिग्री प्रीहिट ओवन में कुकीज को 15-20 मिनट तक बेक करें।
. बेक होने के बाद मैकरून्स को ओवन से निकाल कर ठंडा करके बीच से बराबर भागों में काटें। 
. अलग बाउल में पीसी चीनी, हैवी क्रीम, वनीला एक्स्ट्रैक्ट और इलाइची पाउडर डालकर स्मूद क्रीम बनाएं। 
. अब एक पीस हरा मैकरून लेकर इसपर चम्मच की मदद से क्रीम लगाएं। 
. इसके बाद इसे ऑरेंज मैकरून से कवर कर लें।
. लीजिए आपके ट्राई कलर मैकरून्स बनकर तैयार हैं। 
. इसे सर्विंग प्लेट में रखकर चाय या कॉफी के साथ सर्व करें।

Related News