02 MAYTHURSDAY2024 8:30:43 PM
Nari

रणवीर सिंह ने की पत्नी दीपिका के कुकिंग स्किल्स की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 16 Mar, 2022 03:42 PM
रणवीर सिंह ने की पत्नी दीपिका के कुकिंग स्किल्स की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। हाल ही में रणवीन में इंस्टाग्राम पर 'Ask me Anything' सेशन शुरू किया। इसपर एक फैंस ने रणवीर से उनकी अपनी पत्नी दीपिका की कुकिंग पर सवाल पूछा। हालांकि एक्टर ने बड़े ही यूनिक तरीके से अपनी पत्नी का तारीफ की।

रणवीर ने बताई दीपिका की कुकिंग स्किल्स

दरअसल, एक यूजर ने रणवीर से पूछा कि क्या उन्हें दीपिका के हाथ का खाना पसंद है? इसपर जवाब देते हुए एक्टर ने लिखा, 'लव इट, वो अमेजिंग कुक है। माई मल्टी-टैलेंटेड बेबी," उन्होंने एक्ट्रेस दीपिका को यह पोस्ट टैग की है। यही नहीं, इसपर दीपिका ने भी कमेंट करते हुए लिखा, "ब्राउनी पॉइंट अर्जित करने की कोशिश कर रही हूं"।

PunjabKesari

दीपिका को मिस कर रहे हैं रणवीर

वहीं, अन्य यूजर ने पूछा कि आप दीपिका पादुकोण को कितना मिस कर रहे हैं? इसपर एक्टर बोले "बहुत"। अब रणवीर के इस सवाल-जबाव से यह बात तो साबित होती है कि वो दीपिका से बेशुमार प्यार करते हैं। इस रिक्शन देते हुए दीपिका ने लिखा, "मैं भी"।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म गहरियां में सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा के साथ देखा गया था। फिल्म में उनके अभिनय के लिए अभिनेत्री की काफी प्रशंसा की गई थी। दीपिका के पास अब ऋतिक रोशन के साथ फाइटर और शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ पठान हैं। जबकि, रणवीर सिंह, जिन्हें आखिरी बार 83 में देखा गया था। फिलहाल वह आलिया भट्ट के साथ करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कू शूटिंग में बिजी हैं।
 

Related News