03 MAYFRIDAY2024 10:13:24 PM
Nari

10 साल छोटी Girlfriend संग शादी करेंगे रणदीप हुड्डा, इस महीने लेंगे सात फेरे

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Nov, 2023 04:42 PM
10 साल छोटी Girlfriend संग शादी करेंगे रणदीप हुड्डा, इस महीने लेंगे सात फेरे

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार एक्टर अपने रिलेशन को लेकर फैंस की  चर्चा का विषय बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर जल्द ही दुल्हा बनने वाले हैं। रणदीप हुड्डा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल इसी महीने के आखिर में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक शादी की डेट का खुलासा नहीं हुआ है।

काफी प्राइवेट होगी शादी 

एक नामी वेबसाइट की रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी काफी प्राइवेट होगी। उनकी शादी में सिर्फ परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर नहीं चाहते हैं कि उनकी शादी मीडिया से लाइमलाइट ले। वह शादी होने के बाद खुद ही अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। 

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था रिश्ता 

आपको बता दें कि एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रैंड संग तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते की बात फैंस को बताई थी। उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड लिन के बर्थडे पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर रिश्ते पर ऑफिशियल तौर पर मुहर लगाई थी। वहीं अगर उनकी गर्लफ्रैंड की बात करें तो लिन मणिपुर की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक इंडियन मॉडल हैं। लिन रणदीप से करीबन 10 साल छोटी हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lin Laishram (@linlaishram)

इन फिल्मों में दिख चुके हैं रणदीप 

वहीं अगर बात रणदीप हुड्डा के वर्कफ्रंट की करें तो एक्टर आखिर बार फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में दिखे। इस फिल्म में उन्होंने वीर सावरकर का किरदार अदा किया था। इस किरदार के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की थी। फिल्म के लिए एक्टर ने अपना 26 किलो वजन कम किया था। उनकी मेहनत को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। इसके अलावा रणदीप का कुछ समय पहले एक गाना भी आया था। इस गाने में उनके विपरित एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी भी दिखी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

Related News