27 APRSATURDAY2024 11:19:41 AM
Nari

'देखा तेन्नु पहली-पहली बार...', प्री-वेडिंग पर राधिका ने ली यादगार Entry, अनंत के लिए किया डांस

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Mar, 2024 10:26 AM
'देखा तेन्नु पहली-पहली बार...', प्री-वेडिंग पर राधिका ने ली यादगार Entry, अनंत के लिए किया डांस

अंबानी परिवार इन दिनों जामनगर में अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग फेस्टिवल में व्यस्त है। तीन दिन तक चले प्री-वेडिंग कार्यक्रम का कल आखिरी दिन था। आखिरी दिन भी कई फिल्मी सितारों और विदेशी हस्तियों ने शिरकत की। वहीं इस दिन इवेंट में कुछ खास देखने को मिला। 3 मार्च के फंक्शन की शुरुआत सुबह 10:30 बजे गजवन में टस्कर ट्रेल्स के साथ शुरु हुई इसके बाद महा आरती का आयोजन किया गया जिसकी वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

महाआरती के बाद हुई हस्ताक्षर सेरेमनी 

महाआरती के बाद अनंत अंबानी और राधिका की हस्ताक्षर सेरेमनी हुई। इस दौरान इवेंट में मौजूद सारे सेलेब्स का एक से बढ़कर एक ट्रैडिशनल लुक दिखा लेकिन सब से ज्यादा लाइमलाइट में रही  राधिका मर्चेंट। राधिका ने अपनी रॉयल एंट्री के साथ इवेंट की सारी लाइमलाइट चुरा ली। सोशल मीडिया पर राधिका के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें वह शाही अंदाज में स्टेज पर आती हुई दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इस गाने पर किया राधिका ने डांस 

वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका थोड़ी इमोशनल हो गई हैं। इस दौरान अंबानी परिवार की होने वाली बहु ने 'देखा तेन्नु पहली-पहली बार' पर डांस करते हुए स्टेज पर एंट्री की। उनका डांस देख अनंत राधिका का हाथ थामकर उन्हें स्टेज पर लाते हुए नजर आ रहे हैं। जब राधिका आई तो इस दौरान वहां मौजूद सभी मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, श्लोका मेहता और आनंद पिरामल  तालियां बजाकर राधिका का वेलकम करते दिखे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

पेस्टल पिंक लहंगे में दिखी राधिका 

लुक की बात करें तो राधिका और अनंत आखिरी दिन भी बेहद प्यारे लगे। जहां राधिका ने पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था वहीं अनंत लाइट ग्रीन कलर की शेरवानी में दिखे। डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और माथे पर मांगटीका और बालों को खुला छोड़ राधिका का लुक भी देखने लायक था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News