16 APRTUESDAY2024 12:48:46 PM
Nari

एक शो के 20 लाख चार्ज करते थे Sidhu Moosewala, लग्जरी कारों और बाइक के थे शौकीन

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 03 Jun, 2022 04:48 PM
एक शो के 20 लाख चार्ज करते थे Sidhu Moosewala, लग्जरी कारों और बाइक के थे शौकीन

सिद्धू मूसे वाला पंजाबी इंडस्ट्री का वो सितारा जिसके गाने सुनकर लोग थिरकते थे लेकिन आज उसी की आवाज सुन सभी की आंखों से आंसू बह रहे हैं क्योंकि उनका चहेता सिद्धू मूसेवाला हमेशा-हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर चला गया। 29 मई को सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मार दिया गया और उनकी मौत से आम आदमी से लेकर बड़े से बड़े स्टार को गहरा सदमा लगा। बॉलीवुड व पॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम छा गया। हर किसी के जुबां पर एक ही बात थी कि आखिर क्यों मूसे वाले के साथ ऐसा किया गया। वही सबसे ज्यादा दुखों का पहाड़ टूटा सिंगर के मां-बाप पर जिनकी वो इकलौती संतान थे।

अपने पीछे कितनी प्रॉपर्टी छोड़ गए सिद्धू मूसेवाला 

सिर्फ 28 साल की उम्र में सिद्धू मूसेवाला अपने बूढ़े मां-बाप को छोड़ इस दुनिया से चले गए और उनका यूं जाना हर किसी को आंसू दे गया। सिद्धू पंजाबी इंडस्ट्री के वो सिंगर थे जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही करोड़ों लोगों के दिल पर जगह बना ली। नाम के साथ सिद्धू ने खूब पैसा भी कमाया और वो लग्जरी लाइफस्टाइल जीते थे। करोड़ों की प्रॉपर्टी और उनके पास महंगी से महंगी गाड़ियां थी। चलिए आपको बताते है कि अपने पीछे सिद्धू मूसेवाला कितनी संपत्ति छोड़ गए है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू के पास करीब 30 करोड़ की नेट वर्थ थी। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा उन्हें लाइव शो और म्यूजिक एल्बम से होता था। म्यूजिक वीडियो के लिए वो 6 से 8 लाख रुपए लेते थे। वही एक स्टेज शो के लिए वो 18 से 20 लाख की मोटी रकम वसूल करते थे। इसके अलावा उन्होंने कई प्रॉपर्टीज में भी इन्वेस्ट किया था। सिद्धू को सोना पहनना बेहद पसंद था। सिंगर होने के साथ वो राजनेता भी थे। पिछले साल उन्होंने चुनाव भी लड़ा था जिसमें पर्चा भरते वक्त उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति की जानकारी दी थी। पंजाब इलेक्शन एफिडेविट के अनुसार, सिद्धू के पास 5 लाख रुपए कैश, 5 करोड़ रुपए बैंक अकाउंट में और 18 लाख की ज्वैलरी और जमीन मिलाकर करीब 8 करोड़ की प्रॉपर्टी थी।  

महंगी गाड़ियों के थे शौकिन 

सिद्धू को महंगी गाड़ियों का भी शौक था। एक कार को खरीदने के लिए सिद्धू लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर दिया करते थे। उनकी कार कलेक्शन में करीब 2.43 करोड़ की एक मर्सिडीज एएमजी 63, टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप, ईसूजू डी-मैक्स, रेंज रोवर और मस्टैंग जैसी गाड़ियां शामिल थी। कार के अलावा सिद्धू के पास महंगी बाइक्स का भी कलेक्शन था।

मूसेवाला ने अपने पैतृक गांव में एक हवेली भी बना रखी थी, जिसे वो अपना महल कहते थे। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा कनाडा में भी सिद्धू का एक घर है जिसकी कीमत करोड़ों में है। लेकिन अब यह सब दौलत छोड़ सिद्धू उस दुनिया में चले गए जहां से वापस आना मुमकिन नहीं। 

Related News