28 APRSUNDAY2024 2:06:45 PM
Nari

बहन परिणीति के लिए प्रियंका ने बरसाया प्यार, स्पेशल मैसेज लिख किया बर्थडे विश

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Oct, 2023 03:30 PM
बहन परिणीति के लिए प्रियंका ने बरसाया प्यार, स्पेशल मैसेज लिख किया बर्थडे विश

दो बहनों का प्यार ही अलग होता है फिर वो चाहे बॉलीवुड की बहनें हो या आम। बॉलीवुड की बहनें भी आपस में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। जी हां आप परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा  को ही ले लीजिए, दोनों का रिश्ता बहुत ही खास है और यह दोनों  ही एक-दूसरे के काफी क्लोज भी हैं। आज परिणीति अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके इस खास दिन पर बहन प्रियंका ने एक्ट्रेस को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। शादी के बाद परिणीति का यह पहला बर्थडे है ऐसे में उनकी बहन प्रियंका ने प्यार बरसाते तिशा को अलग तरीके से बर्थडे विश किया है। 

बहन के लिए लिखा खास मैसेज 

परिणीति के जन्मदिन पर उनकी बड़ी बहन प्रियंका ने उनके लिए खास मैसेज लिखा है। एक्ट्रेस ने अपनी और परिणीति की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे तिशा, उम्मीद है कि आपको आज और हमेशी ही ऐसा प्यार और खुशियां मिलती रहें।' 

PunjabKesari

 शादी पर भी दी थी बधाई 

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब प्रियंका ने अपनी बहन परिणीति की कोई तस्वीर शेयर की है। इससे पहले भी वह परिणीति संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। भले ही प्रियंका परिणीति की शादी में न गई हो लेकिन उन्होंने पोस्ट के जरिए अपनी बहन को शादी की बधाई दी थी और उसके अच्छे भविष्य के लिए स्पेशल नोट भी लिखा था। ऐसे में उनके इन तस्वीरों से यह साफ पता चलता है कि दोनों आपस में कितना अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

'चमकीला' में दिखेंगी परिणीति 

वहीं अगर बात बर्थडे गर्ल परिणीति के वर्कफ्रंट की करें तो आखिरी बार वह फिल्म 'मिशन रानीगंज' में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी। अब वह जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ दिखने वाली हैं। 

PunjabKesari
 

Related News