20 JULSUNDAY2025 3:56:59 PM
Nari

प्रेमानंद जी की पदयात्रा पर लगी रोक, अब रात में नहीं होंगे महाराज जी के दर्शन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Feb, 2025 10:18 AM
प्रेमानंद जी की पदयात्रा पर लगी रोक, अब रात में नहीं होंगे महाराज जी के दर्शन

नारी डेस्क: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज जी के बारे में कोई भी अनजान नहीं है। उनकी एक झलक पाने के लिए भक्त दूर-दूर से वृंदावन आते हैं। राधा रान के परम भक्त महाराज जी के दर्शन के लिए आधी रात को ही भारी भीड जुट जाती है। हालांकि अब उनके दर्शन करना आसान नहीं होगा, उनके रात भ्रमण के कार्यक्रम को अनिश्चितकालीन समय के लिए रोक दिया गया है।

PunjabKesari
यह यात्रा रात 2 बजे श्री हित राधा केलि कुंज तक होती थी, जहां हजारों भक्तों को उनके दर्शन का सौभाग्य मिलता था। हालांकि पिछले कुछ समय से लोगों की बढ़ती भीड़ और स्वास्थ्य कारणों के चलते इस यात्रा को रोकने का निर्णय लिया गया है। अनुयायियों का कहना है कि महाराज जी का ठीक न रहने की वजह से फैसला लिया गया है। 

PunjabKesari

प्रेमानंद महाराज के आश्रम से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए यह ऐलान किया गया, जिसमें लिखा गया कि- "सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ को देखते हुए, प्रेमानंद महाराज जो पद यात्रा करते हुए अपने आश्रम जाते थे, जिसमें सभी दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है"। 

PunjabKesari

वहीं इससे पहले कुछ स्थानीय लोगों ने  रात्रि दर्शन और पदयात्रा के दौरान तेज म्यूजिक बजाने और आतिशबाजी करने को लेकर नाराजगी जताई थी। संत प्रेमानंद महाराज देर रात करीब 2:00 बजे छटीकरा रोड स्थित अपने आवास से परिक्रमा मार्ग में बने राधा कैली कुंज आश्रम तक पैदल जाते हैं। इस दौरान हजारों अनुयायी भी साथ चलते हैं, हालांकि अब जो लोग वृंदावन जा रहे हैं उन्हें अब महाराज जी के दर्शन करने का सौभाग्य नहीं मिलेगा। 
 

Related News