08 MAYWEDNESDAY2024 3:05:11 AM
Nari

सिर्फ प्रेग्नेंसी ही नहीं, इन वजहों से भी बंद हो सकते हैं पीरियड्स

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 25 Jul, 2018 01:35 PM
सिर्फ प्रेग्नेंसी ही नहीं, इन वजहों से भी बंद हो सकते हैं पीरियड्स

प्रेग्नेंसी होने का पता औरत को सबसे पहले तब चलता है, जब पीरियड्स बंद हो जाते हैं। इसके बाद ही बाकी के टेस्ट होते हैं, वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि पीरियड्यस आने बंद हो जाते हैं लेकिन इसके पीछे की वजह गर्भावस्था नहीं होती। बहुत से ऐसे कारण है, जिससे मासिक धर्म बंद हो जाते है। आइए जानें ऐसे पांच कारण जिसकी वजह से यह समस्या आ सकती है। 

 

1. ज्यादा तनाव लेना
आप लगने वाला तनाव कभी-कभी बहुत ही भयानक रूप ले लेता है। इससे हॉर्मोंस में  बुरा असर पड़ता है। जिसका सबसे पहले सेहत और बाद में पीरियड्स पर भी असर पड़ना शुरू हो जाता है। जिसे गोनाडोट्रोपिन (Gonadotropin) कहते हैं,जो ऑव्युलेशन कंट्रोल करने का काम करते हैं। इनकी मात्रा कम बनने के कारण भी यह ऑव्युलेशन में गड़बड़ी पैदा करने लगते हैं, जिससे कभी-कभी पीरियड्स लेट या कुछ देर के लिए बंद हो जाते हैं। पीरियड्स की अनियमित्ता को रोकना चाहते हैं तो तनाव न लें। 

 


2. पीसीओडी (PCOD)
पीसीओडी यानि पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर से भी औरतों के शरीर में एण्ड्रोजन हॉर्मोंस की गड़बड़ी होने लगती है। यह औरतों और मर्दों दोनो के शरीर में होता है लेकिन महिलाओं में इसकी गिनती पुरुषों के मुकाबले कम होती है। जब पीसीओडी की समस्या आने लगती है तो महिलाओं में इस हार्मोंस की मात्रा बढ़ने लगती है। जिससे ऑव्युलेशन में परेशानी होनी शुरू हो जाती है। ओवरी अंडे का विकास करने में रूकावट पैदा करने लगती है, जिस कारण पीरियड्स बंद हो सकते हैं। 

 


3. वजन कम होना या बढ़ना
लंबाई के हिसाब से शरीर का वजन सही होना बहुत जरूरी है। इसके लिए बॉडी मास इंडेक्स की जानकारी होनी चाहिए। जब वजन कम या फिर बढ़ने लगे तो इसका असर सबसे पहले पीरियड्स पर दिखाई देने लगता है। 

 


4. थाइराइड भी है वजह
थाइराइड शरीर में मेटाबॉलिज्म की देखरेख का काम करता है। इसमें दिक्कत आने कारण भी पीरियड्स बंद हो सकते हैं। 

 


5. ज्यादा दवाइयों का सेवन
बीमारी की वजह से कुछ महिलाएं दवाइयों का बहुत ज्यादा सेवन करती हैं। जिससे उनके मासिक धर्म पर इसका असर दिखाई देने लगता है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News