18 MAYSATURDAY2024 11:08:39 AM
Nari

प्लस साइज मॉडल ने 'बेशर्म रंग' पर डांस कर लगाई आग, यूजर्स बोले- 'काश, हमारे पास... '

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 05 Jan, 2023 02:40 PM
प्लस साइज मॉडल ने 'बेशर्म रंग' पर डांस कर लगाई आग, यूजर्स बोले- 'काश, हमारे पास... '

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' रिलीज से होने से पहले ही सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का 'बेशरम रंग' हर किसी की जुबान पर है। लोग इस गाने के डांस स्टेप्स को अपने-अपने अंदाज में रीक्रिएट कर रहे हैं। इस बीच एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने भी 'बेशरम रंग' गाने पर डांस किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस इंफ्लुएंसर का नाम तन्वी गीता रविशंकर है और वो डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं।

PunjabKesari

वीडियो शेयर कर तन्वी ने कही ये बात

तन्वी के वेरीफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 लाख 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहां वो अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। तन्वी प्लस साइज महिलाओं को फैशन टिप्स भी देती हैं। हाल ही में उन्होनें दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के बेशर्म रंग गाने को रीक्रिएट किया है। इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो को शेयर करते हुए तन्वी ने लिखा 'बेशर्म बनिए, अगर आप जो पसंद करते हैं और वही कर रहे हैं। जो आपको पसंद है उसे पहनना और अपनी मनचाही जिंदगी जीना किसी की नज़रों में आपको बेशर्म बनाता है तो फिर यह बिल्कुल ठीक है। हम 2023 में प्रवेश कर रहे हैं और दुनिया को हमसे कम कुछ नहीं मिलने वाला है'।

पर्पल कलर की बिकिनी में तन्वी ने जम कर किया डांस

वीडियो में तन्वी पर्पल कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। वो समुद्र के किनारे टहलते हुए 'बेशर्म रंग' गाने के हुक स्टेप्स करती दिख रही हैं। उनके इस वीडियो को 9 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने इस पर रिएक्ट भी किया है। कई लोग तन्वी के डांस को पसंद कर रहे हैं और उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले वो 'मेरा दिल ये पुकारे' गाने पर भी डांस कर फैंस का दिल जीता था। उनके वीडियो पर यूजर ने कमेंट किया- 'काश, मेरे पास आपके जैसा आत्मविश्वास होता'। दूसरे ने लिखा- 'सुपर हॉट', वहीं तीसरे यूजर ने कहा- 'अपना शरीर नहीं कॉन्फिडेंस मैटर करता है, गजब डांस'।

PunjabKesari

Related News