30 APRTUESDAY2024 7:09:29 PM
Nari

ब्राइडल मेकअप किट को प्रफैक्ट करते हैं ये ब्यूटी प्रॉडक्ट्स

  • Updated: 12 Mar, 2017 02:05 PM
ब्राइडल मेकअप किट को प्रफैक्ट करते हैं ये ब्यूटी प्रॉडक्ट्स

ब्यूटी : शादी जिदंगी का सबसे खास दिन होता है। इस दिन को लेकर लड़कियां बहुत ही उत्साहित होती है लेकिन जैसे ही शादी का दिन करीब आता है तो उनके मन में तनाव और चिंता शुरू हो जाती है। अपने कपड़े,जूते और मेकअप को लेकर लड़कियां बहुत ही परेशान रहती है। कई लड़कियों को अपनी मेकअप किट में कौन-कौन सा सामान होना चाहिए इस बात की ज्यादा जानकारी नहीं होती। ब्राइडल मेकअप किट में बेसिक चीजें होना बहुत जरूरी है जिससे शादी के बाद भी एक प्रफेक्ट लुक पाने में मदद मिलेगी। आइए जानिए किट के लिए जरूरी सामान

1. किट
मेकअप के लिए सबसे पहले तो एक किट की जरूरत होती है जिसमें सारे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स एक साथ आ जाएं।
इसके लिए एक सुदंर और बढ़ी किट खरीदें। आजकल मार्किट में बहुत बढ़िया किट मौजूद हैं जिसमें अलग-अलग खाने बने होते हैं और उसमें आर्टिफिशियल ज्यूलरी रखने की भी अलग जगह होती है। 

2. मॉइस्चराइज़र
 इससे स्किन चमकदार होती है इसलिए इसका किट में होना बहुत जरूरी है। स्किन के हिसाब से मॉइस्चराइजर का चुनाव करें। आजकल मार्किट में बी-बी और सी-सी क्रीम भी मौजूद हैं चाहे तो इन्हें भी किट में शामिल कर  सकती हैं।

3. सनस्क्रीन
त्वचा को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन लोशन की बहुत जरूरत होती है। इसलिए इसको किट में रखना बहुत जरूरी है।

4. क्लींसर
चेहरे को साफ करने के लिए  फेस वॉश या क्लींसर को भी किट में रखना न भूलें। त्वचा तैलीय है या रूखी उसके हिसाब से ही इसका चुनाव करें।

5. लिप बाम
होंठों को मुलायम रखने के लिए लिप बाम बहुत जरूरी है। बाजार में कलर फुल लिप बाम भी आसानी से मिल जाती है। घर में कई बार लिपस्टिक लगाने का मन नहीं करता तो ऐसे में सिर्फ लिप बाम से भी काम चलाया जा सकता है। 

6.  प्राइमर
त्वचा के दाग-धब्बे और आंखों के डार्क सर्कल छिपाने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल करना जरूरी है। इसको लगाने से चेहरे का मेकअप कई घंटों तक खराब नहीं होता। शादी के बाद पार्टी या किसी के घर खाने के लिए जाना पड़ता है तो चेहरे पर प्राइमर लगाने से इसे एक बढ़िया लुक मिलती है।

7.फ़ाउंडेशन
यह किट का सबसे जरूरी हिस्सा है। स्किन टोन के हिसाब से ही फाउंडेशन खरीदनी चाहिए। हमेशा चेहरे के रंग से मिलती-जुलती फाउंडेशन ही चुनें।

8. फेस पाउडर
फेस पाउडर के बिना मेकअप अधूरा रहता है। चेहरे पर फाउंडेशन लगाने के बाद इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा चेहरे को तरोताजा करने के लिए सिर्फ फेस पाउडर यूज कर सकते हैं।

9. ब्लश
गालों को गुलाबी रंग दे़ने के लिए ब्लश की जरूरत होती है। मैट और शिमरी दोनों तरह के ब्लश मार्किट से मिल जाते हैं। किट में इन दोनों को रखना जरूरी है।

10. आईलाइनर
लड़कियों की आंखें मेकअप के बिना अधूरी रहती है। आंखों के मेकअप में आइलाइनर सबसे पहले आता है। काले रंग के अलावा हरा, भूरा,ग्रे और बहुत से रंगों के आईलाइनर मिल जाते हैं जिससे आंखें बहुत सुंदर लगती है।
ब्राइडल किट में वॉटर प्रूफ लाईनर रखना चाहिए।

11. काजल
आंखों को हाईलाइट करने के लिए काजल की बहुत जरूरत होती है। रोजाना के दिनों में आंखों का पूरा मेकअप नहीं  किया जाता इसलिए सिर्फ काजल लगाकर ही आंखों को अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है।

12. मस्कारा
पलकों को घनी और सुंदर बनाने के लिए मस्कारा लगाना चाहिए। शादी के कुछ दिनों तक लड़की का मन नए घर में नहीं लगता। ऐशे में कई बार उसकी आंखें भर जाती है। वाटरप्रूफ मस्कारा होने से यह फैलेगा नहीं और आंखें काली नहीं होंगी।

13.आईशैडो
आंखों को प्रफैक्ट लुक देने के लिए आईशैडो लगाना बहुत जरूरी है। ड्रैस के हिसाब से उसी रंग का आईशैडो लगाना चाहिए। 

14. लिप लाइनर
लिपस्टिक को सही ढंग से लगाने के लिए लिप लाइनर की जरूरत होती है। इससे होंठों से लिपस्टिक बाहर नहीं निकलती। वैसे तो बहुत से रंगों के लाइनर मिल जाते हैं लेकिन किट में लाल रंग का लाइनर जरूर होना चाहिए।

15. लिपस्टिक
इससे चेहरे का मेकअप पूरा होता है। नई दुल्हन पर गहरे रंग की लिपस्टिक ही अच्छी लगती है इसलिए किट में लाल और महरून रंग तो जरूर रखें। इसके अलावा रोजाना इस्तेमाल के लिए लाईट शेड्स की  लिपस्टिक भी 
रख सकती हैं।

16. नेल पॉलिश
हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए नेल पेंट लगाना चाहिए। अपनी ड्रैस के हिसाब से अलग-अलग रंग के नेल पॉलिश किट में रख सकते हैं। इसके अलावा रिमूवर रखना न भूलें।

17. पर्फ्यूम
किट में पर्फ्यूम या डियो रखना भी बहुत जरूरी है। अपनी पंसद से एक अच्छी ब्रैंड का पर्फ्यूम खरीदें।

18. मेकअप रिमूवर
चेहरे से मेकअप उतारने के लिए रिमूवर भी रखना चाहिए। रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करने के लिए इसकी बहुत जरूरत होती है। इसके अलावा टिशू पेपर, पिन, रबड़, क्लिप और सेफ्टी पिन भी रखने चाहिए।
 

Related News