06 MAYMONDAY2024 12:12:53 AM
Nari

आतिशबाजी के साथ एंट्री, सास ने उतारी आरती... राघव के घर रानी की तरह हुआ परिणीति का  गृह प्रवेश

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Oct, 2023 11:11 AM
आतिशबाजी के साथ एंट्री, सास ने उतारी आरती... राघव के घर रानी की तरह हुआ परिणीति का  गृह प्रवेश

शादी के बाद लड़की काे इंतजार होता है उस वक्त का जब वह ससुराल में कदम रखती है। क्योंकि अगर ससुराल और  जीवनसाथी अच्छा मिल जाए तो लड़की की जिंदगी स्वर्ग से कम नहीं होती। परिणीति चोपड़ा की जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। उनके ससुराल वालों ने जिस अंदाज में अपनी बहू का ग्रैंड वेलकम किया वह काबिले तारीफ था। परिणीति के शानदार गृह प्रवेश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 


दरअसल राघव की दुल्हनिया बनने के बाद से ही परिणीति शादी से जुड़े हर छोटे- बड़े मूमेंट फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। ड्रीमी वेडिंग की झलकियां और दोनों परिवारों के बीच हुए मैच को दिखाने के बाद अब उन्होंने अपने  गृह प्रवेश से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह चड्ढा परिवार ने अपनी बहू का स्वागत किया है। 

PunjabKesari
वीडियो की शुरुआत में परिणीत पति का हाथ थामे ससुराल में  एंट्री लेती दिखाई दे रही है, इस दौरान उनका आतिशबाजी और ढोल से स्वागत होता है। ये सब देखकर परिणीति खुश होने के साथ- साथ हैरान भी रह जाती है। देख सकते हैं कि नई दुल्हन के स्वागत के लिए  चड्ढा हाउस को फूलों और लाइट्स से सजाया गया। इसके बाद राघव की मां ने अपनी बहू की आरती उतारी। 

PunjabKesari
 इसके दौरान घरवालों ने परिणीति और राघव से उनके रिश्ते को लेकर कुछ सवाल पूछे। परिणीति ने बताया कि उन्होंने पहले राघव को प्रपोज किया था। इसके बाद रस्मों की शुरुआत हुई, सबसे पहले परी ने ससुराल के दरवाजे पर कुमकुम से अपने हाथों का छाप लगाई, फिर दरवाजे पर रखे कलश को गिराकर  कुमकुम की थाली मे पैर रखकर घर के अंदर प्रवेश किया।

PunjabKesari
परिणीति चोपड़ा ने सभी रस्मों को खूब इंजॉय किया। एक रस्म में बहू को जमीन पर रखी सभी थालियों को बिना आवाज किए उठाना होता है, इसे भी राघव की दुल्हनिया ने बहुत अच्छे से निभाया। अंगूठी वाली रस्म में राघव ने बाजी मार ली, इसके बाद वह कहते हैं कि अब परिणीति चड्ढा हो गई हैं। वहीं परिणीति ने अपने ससुराल वालों को दुनिया का सबसे प्यारा परिवार बताया। उन्होंने कहा कि यहां पर लोग उन्हें क्वीन की तरह ट्रीट कर रहे हैं।

PunjabKesari
इस वीडियो में एक जगह परिणीति चोपड़ा अपने पिता को गले लगाकर इमोशनल होते भी नजर आती हैं। इस दौरान परी कीअपनी सास के साथ भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। दूल्हा- दुल्हन के चेहरे पर इस नए सफर को लेकर खुशी साफ दिखाई दे रही है। 
 

Related News