30 APRTUESDAY2024 8:55:46 PM
Nari

सिर्फ 10 मिनट और मुंहासे हो जाएंगे गायब

  • Updated: 11 Mar, 2017 02:44 PM
सिर्फ 10 मिनट और मुंहासे हो जाएंगे गायब

ब्यूटीः चेहरा चाहे कितना भी गौरा क्यों ना हो लेकिन मुंहासे चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ कर देते हैं। मुंहासों से निजात पाने के लिए कई लड़कियां बहुत-से उपचारों को भी अपनाती हैं लेकिन उन्हें फिर भी कोई फर्क नजर नहीं आता। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपने कील-मुंहासों से जल्दी निजात पा सकती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं लहसुन की। लहसुन में ऐसे कई एंटी-बैक्टीरिया और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो मुंहासों को खत्म करने में काफी कारगार साबित होते हैं।

 

1. लहसुन और अंडा

तीन-चार लहसुन की कलियां लेकर इसका अच्छे से पेस्ट बना लें। फिर इसमें चार चम्मच अंडे की सफेदी मिलाएं। मिलाने के बाद इसे सीधे मुंहासों पर लगाएं और सूखने तक ऐसी छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 

2. लहसुन का पेस्ट

दो लहसुन की कली लेकर इसका इसका अच्छे से पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ऐसी छोड़ दें। उसके बाद इसे मुंहासे वाली जगह पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

3. लहसुन और हल्दी

तीन लहसुन की कली लेकर अच्छे से पेस्ट बना लें, इसमें एक चुटकी हल्दी डालकर इसे अच्छे से मिला लें। फिर इसे मुंहासों पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

4. लहसुन और शहद

दो-तीन लहसुन की कलियां लेकर इसका पेस्ट बनाकर इसका रस निकाल लें। इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। फिर इस मिश्रण को सीधे मुंहासों पर लगाकर इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।


 

Related News