26 APRFRIDAY2024 2:05:23 PM
Nari

Hair Care Tips: प्‍याज का तेल बनाएगा बालों को लंबा और घना

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 26 May, 2020 11:56 AM
Hair Care Tips: प्‍याज का तेल बनाएगा बालों को लंबा और घना

प्याज हमारे बालों के लिए बहुत अच्‍छा होता है। प्याज बालों के रोम को मजबूत करता, बालों को झड़ने से रोकता है और बालों की अन्य समस्याओं ठीक करता है। प्याज का तेल बालों के लिए बेहद लाभदायक है। मगर, यह बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होता है। लेकिन आप इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर प्याज का तेल बनाने का तरीका...

कैसे बनाएं?

Grow Long And Thick Hair, Prepare Onion Oil At Home Using This Guide

- सबसे पहले प्याज का रस लें। 

- अगर प्याज का रस नहीं है, तो प्याज का पेस्ट ले सकते हैं।

- अब एक पैन में नारियल तेल और प्याज का रस या पेस्ट डालकर मिलाएं। 

- ठंडा होने पर तेल को छान लें और कंटेनर में स्‍टोर कर लें। 

- इस तेल को 6 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्‍याज के तेल के फायदे

HOW NUTRITION AFFECTS OUR HAIR | Nutrova

- प्याज का तेल आपके बालों को गहराई से कंडीशन करता है। साथ ही यह ड्राई बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। 

- प्‍याज का तेल रेगुलर लगाने से ड्रैंडफ से बचाव होता है। 

- स्‍कैल्‍प में ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार करके, बालों को मजबूत और घने बनाता है।

- प्याज का तेल बालों को स्‍मूथ और शाइनी बनाता है।

- रेगुलर बालों पर प्याज के तेल का इस्‍तेमाल करने से बालों के नई ग्रोथ में मदद मिलती है। 

Related News