05 MAYSUNDAY2024 12:28:54 PM
Nari

इस तेल का करें इस्तेमाल, तेजी से बढ़ेंगे बाल!

  • Updated: 29 Mar, 2017 04:30 PM
इस तेल का करें इस्तेमाल, तेजी से बढ़ेंगे बाल!

ब्यूटीः खूबसूरत बाल चेहरे की पर्सनैलिटी को बढ़ाते हैं। वहीं, प्रदूषण या फिर सही देखभाल न करने से बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। आजकल अधिकतर लोग बालों के झड़ने से परेशान है। बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए लोग कई तरह के हेयर प्रॉडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान है तो घर पर बनाए तेल का इस्तेमाल करें। आज हम आपको एक एेसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़ेगी। इसके अलावा इसे लगाने से बाल घने होते हैं।

सामग्री
- 6 से 7 लहसुन की कलियां
- 2 से 3 आंवला(ताजा कटा हुआ)
- 1 छोटा प्याज(कटा हुआ)
- 3 चम्मच कैस्टर ऑयल
- 4 चम्मच नारियल का तेल 

विधि
1. एक कटोरी में नारियल तेल और कैस्टर ऑयल को डालकर मिक्स कर लें। 
2. इसके बाद इसमें आंवला, प्याज और लहसुन डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए पकाएं।
3. फिर इसे आंच से हटा दें और एक घंटे तक इसे तेल को एेसे ही रहने दें। बाद में इसे बालों में लगाएं।  
 

Related News