18 MAYSATURDAY2024 5:48:07 PM
Nari

रैंप पर उतरी शिल्पा का छाया जादू, तेजस्वी के Hot Avtar ने भी लूटी Limelight

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 May, 2024 12:14 PM
रैंप पर उतरी शिल्पा का छाया जादू, तेजस्वी के Hot Avtar ने भी लूटी Limelight

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में बी-टाउन हसीनाएं एक से बढ़कर एक लुक में दिख रही हैं। पहले दिन यहां मृणाल ठाकुर, मलाइका अरोड़ा, अलाया एफ और शनाया कपूर ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। वहीं दूसरे दिन कई और हसीनाएं अपना अंदाज दिखाती हुई नजर आई। तेजस्वी प्रकाश, शिल्पा शेट्टी, सोनम बाजवा, दिया मिर्जा, अवनीत कौर रैंप पर उतरी। तो चलिए डालते हैं सबके लुक पर एक नजर। 

सबसे पहले बात करते हैं तेजस्वी प्रकाश के लुक की। तेजस्वी डिजाइनर क्षितिज चौधरी की कलेक्शन के लिए रैंप पर उतरी। उन्होंने ग्रे और ब्लू स्लीव्स ब्लाउज के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी। कानों में लॉन्ग ईयररिंग्स, डॉर्क मेकअप और बालों को खुला छोड़ तेजस्वी ने अपना लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शिल्पा शेट्टी भी अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने के लिए रैंप पर उतरी।एक्ट्रेस ने आशा जैन की कलेक्शन एताशा के लिए रैंप पर वॉक किया। लुक की बात करें तो शिल्पा गोल्डन कलर की साड़ी में दिखी। मैचिंग बैंगल्स, ओपन हेयर्स और डॉर्क मेकअप लुक में बेहद गॉर्जियस नजर आई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अवनीत कौर भी रैंप पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती दिखी। एक्ट्रेस ने डिजाइनर दीपथी की कलेक्शन के लिए वॉक किया। लुक की बात करें तो वह ब्लू कलर के ब्लाउज में दिखी। उनके ब्लाउज की खास बात यह थी कि उसमें बाजू के ऊपर रफ्फल वर्क था। मल्टी स्कर्ट और कानों में ईयररिंग्स, बालों में बन बनाए अवनीत काफी सुंदर नजर आई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक्ट्रेस दिया मिर्जा चौलाज हैरीटेज ज्वेलरी (Chaulaz Heritage Jewellery) कलेक्शन के लिए रैंप पर उतरी। पर्पल और गोल्डन वर्क लहंगा के साथ दिया ने ग्रीन ज्वेलरी वियर की। उनकी ज्वेलरी सबसे ज्यादा हाइलाइट हो रही थी। बालों में बन और डॉर्क मेकअप में दिया भी काफी प्यारी लगी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सोनम बाजवा दुल्हन के अवतार में रैंप पर उतरी। उन्होंने डिजाइनर नवनीत संधु के लिए रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने गोल्डन पीच कलर का हैवी वर्क लहंगा वियर किया। गले में नेकलेस, कानों में हैवी ईयररिंग्स में उनका लुक भी बेहद कमाल का था। 

PunjabKesari
 

Related News