18 MAYSATURDAY2024 3:27:35 PM
Nari

चाचा अयान के साथ स्पॉट हुई राहा ने दिए क्यूट Expression, फैंस बोले - 'ये कितनी प्यारी...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 May, 2024 03:16 PM
चाचा अयान के साथ स्पॉट हुई राहा ने दिए क्यूट Expression, फैंस बोले - 'ये कितनी प्यारी...'

कुछ स्टार किडस ऐसे हैं जो लाइमलाइट में बने रहते हैं। इन स्टारकिड्स की एक झलक पाने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं। इन्हीं स्टारकिड्स में से एक है आलिया और रणबीर की बेटी राहा कपूर। राहा की क्यूटनेस के फैंस दीवाने हैं। क्यूटीपाई की एक झलक पाने के लिए फैंस हर समय एक्साइटेड रहते हैं। जब भी राहा कपूर परिवार के साथ घूमती हुई नजर आती है कैमरे में कैप्चर हो ही जाती है। पिछले बार जहां वह अपनी मौसी शाहीन भट्ट और नानी सोनी के साथ नजर आई थी। अब वहीं वह अपने चाचू अयान मुखर्जी के साथ दिखी है।  

क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस 

अयान मुखर्जी के साथ राहा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपने चाचू की गोदी में दिख रही है। इस वीडियो में अयान एक रेस्टोरेंट में जाते हैं लेकिन उन्हें वहां पर सीट नहीं मिली। इसके बाद वह राहा को लेकर  वहां से चले गए लेकिन इस दौरान राहा गर्मी से परेशान हो गई। इस बात का असर उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। राहा के फेस एक्सप्रेशन्स बता रहे थे कि उन्हें गर्मी लग रही है। हालांकि उनके यह एक्सप्रेशन्स फैंस को इतने पसंद आए कि सभी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ✨️ (@befikrii_ishu)

फैंस हुए मुरीद 

राहा ने जैसे अपनी आंखों को बंद किया, नाक-मुंह सिकोड़ा और अपने बालों से खेली यह सारे एक्सप्रेशन्स फैंस को बहुत ही क्यूट नजर आई। हालांकि आपको बता दें कि रणबीर कपूर भी गाड़ी में अयान मुखर्जी के साथ ही थे लेकिन राहा अपने चाचू के साथ बाहर आई और पैपाराजी के कैमरे में कैद हो गई।  इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा कि - 'ये क्यूटीपाई है।' 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'ये कितनी प्यारी है।' 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'इसके कर्ल्स कितने प्यारे हैं।' 

PunjabKesari

रामायण में नजर आएंगे रणबीर 

वहीं अगर बात रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो  वह इन दिनों अपने आने वाली फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह राम के किरदार में दिखने वाले हैं। उनके अलावा फिल्म में पल्लवी, यश और सनी देओल भी इस फिल्म में दिख सकते हैं। यह फिल्म नितेश तिवारी ने डॉयरेक्ट की है जो कि साल 2025 में दीवाली पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा रणबीर 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ वह 'एनिमल पार्क' में भी दिखने वाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

Related News