01 MAYWEDNESDAY2024 7:15:02 PM
Nari

धोखाधड़ी करके बुरी फंसी Sonakshi, जारी हुआ गैर जमानती वारंट

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Mar, 2022 11:27 AM
धोखाधड़ी करके बुरी फंसी Sonakshi, जारी हुआ गैर जमानती वारंट

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई है। वे इस समय मुश्किलों से घिरती हुईं नजर आ रही हैं। बता दें, धोखाधड़ी के एक मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद की एसीजेएम कोर्ट ने वारंट जारी किया है। खबरों की माने तो यह मामला साल 2019 यानि 4 साल पुराना है। इस आरोप के चलते कोर्ट मे एक्ट्रेस को 25 अप्रैल को अदालत में पेश होने को कहा है।

चलिए जानते हैं आखिर क्या हैं पूरा मामला

याचिकाकर्ता अनुसार, उनके द्वारा इस इवेंट के लिए भुगतान किया गया था। खबरों की माने तो दिल्ली में एक इवेंट में सोनाक्षी के ना पहुंचे पर धोखाधड़ी आरोप लगाया गया है। इस इवेंट पर जाने के लिए उन्हें 37 लाख रुपए का भुगतान भी किया गया था। बता दें, मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ह्यइंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवॉर्ड नाम की एक इवेंट ऑर्गनाइजिंग फर्म चलाते हैं, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को चीफ गेस्ट के तौर पर इनवाइट किया था। मगर एक्ट्रेस के ना पहुंचने पर उसपर वारंट जारी किया गया। इसी केस के लिए फरवरी साल 2019 में कटघर पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत की शिकायत दर्ज की थी।

PunjabKesari

सोनाक्षी ने इवेंट में आने से किया इंकार

प्रमोद शर्मा के मुताबिक, 30 सितंबर को उनकी इवेंट कंपनी ने दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम (Siri Fort Auditorium) में इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। तय की गई रकम अनुसार सोनाक्षी को कुल 28 लाख 17 हजार रुपए का भुगतान जून में चार किश्तों में किया गया। इसके साथ ही कंपनी को 5 लाख रुपए बतौर कमीशन भी दिए गए। ये रकम आरटीजीएस के जरिए ऑनलाइन पहुंचाई गई थी। इसके बाद 21 जून के दिन अभिषेक की इवेंट कंपनी ने उनके साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी के आने का लिखित तौर पर करार दिया था। इसके साथ ही सोनाक्षी ने दिल्ली में होने वाले इस इवेंट के लिए प्रमोशनल वीडियो भी बनाए थे। मगर फिर भी एक्ट्रेस इवेंट में नहीं पहुंची।

सोनाक्षी सिन्हा ने मामले में हाईकोर्ट से लिया था स्टे

फरियादी के वकील अनुसार, इस मामले में केस दर्ज कराने के बाद मामला मुरादाबाद कोर्ट में पहुंच गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने इस केस से हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। अब उस स्टे को 6 महीने से भी अधिक समय हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक एक स्टे 6 महीने तक ही वैध रहता है। इसके बाद इसे  निष्क्रिय माना जाता है। इसतरह इस आदेश को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद की एसीजेएम कोर्ट ने एक्ट्रेस सोनाक्षी के खिलाफ वारंट जारी कर दिया।

PunjabKesari

सोनाक्षी सिन्हा को मुरादाबाद कोर्ट में पेश होना पड़ेगा

अब इस मामले के तहत एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को मुरादाबाद कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। इसके बाद कोर्ट के फैसले के बाद इस बात का पता चलेगा कि उन्हें जमानत मिलेगी या जेल में जाना पड़ेगा। दूसरी ओर याचिकाकर्ता प्रमोद शर्मा अनुसार कड़ी मेहनत के बाद कोर्ट द्वारा आदेश दिया गया। इसके साथ ही  उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

 

 

 

Related News